PAK W vs NEP W Highlights: नेपाल के खिलाफ पाकिस्तान ने खोला जीत का खाता, गुल फिरोजा बनी मैच विनर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 21, 2024, 11:35 PM IST

PAK W vs NEP W Highlights: पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में जीत का स्वाद चख लिया। अपने दूसरे मुकाबले में उसने नेपाल को आसानी से हरा दिया। भारत के खिलाफ पहले मुकाबले में उसे हार मिली थी।

PAK W vs NEP W Highlights: सलामी बल्लेबाज गुल फिरोजा के शानदार अर्धशतक और मुनीबा अली के साथ उनकी शतकीय साझेदारी की मदद से पाकिस्तान ने रविवार को यहां नेपाल को 49 गेंद शेष रहते हुए 9 विकेट से हराकर महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा। नेपाल की टीम पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 108 रन ही बना पाई। पाकिस्तान ने 11.5 ओवर में एक विकेट पर 110 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi (154)

पाकिस्तान बनाम नेपाल (साभार-PCB)

फिरोजा ने 35 गेंद पर 10 चौकों की मदद से 57 रन बनाए जबकि मुनीबा ने 34 गेंद पर नाबाद 46 रन बनाए, जिसमें आठ चौके शामिल हैं। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की। पाकिस्तान की टीम पहले मैच में भारत से हार गई थी जबकि नेपाल ने संयुक्त अरब अमीरात को हराया था। पाकिस्तान ने इस मैच में बड़ी जीत से अपने नेट रन रेट में सुधार किया। उसके और नेपाल दोनों के समान दो-दो अंक हैं। पाकिस्तान को ग्रुप ए का अपना अंतिम मैच संयुक्त अरब अमीरात जबकि नेपाल को भारत से खेलना है।

End of Feed