PAK की हार का कोच ने बॉलर्स पर फोड़ा ठीकराः कहा- प्रेशर बनाने में हमारी गेंदबाजी नाकाम, पर इंडिया में...

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2023, 04:47 PM IST

​उन्होंने कहा,‘‘हमारी गेंदबाजी में निरंतरता का अभाव है। अगर आपको 19 नवंबर को विश्व कप ट्रॉफी उठानी है तो फिर गेंदबाजों को दोनों छोर से निरंतरता बनाए रखनी होगी।’’

पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने वनडे विश्व कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया से हार के लिए गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनकी गेंदबाजी में निरंतरता का अभाव है और वे विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में नाकाम रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शाहीन शाह अफरीदी ने पांच विकेट लेकर अपनी लय हासिल की लेकिन हारिस रऊफ और हसन अली को डेविड वार्नर और मिशेल मार्श ने आसानी से खेला।

pakistan bowling

अपनी टीम के प्लेयर्स से बात करते हुए पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम। (फाइल)

मोर्कल ने मैच के बाद कहा,‘‘पिछले दो मैच में हमारी चर्चा का एक विषय गेंदबाजी में साझेदारी निभाना रहा है। मेरा मानना है कि भारत में यह बेहद महत्वपूर्ण होता है। दोनों छोर से दबाव बनाना बहुत जरूरी है और अभी हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘हमारी गेंदबाजी में निरंतरता का अभाव है। अगर आपको 19 नवंबर को विश्व कप ट्रॉफी उठानी है तो फिर गेंदबाजों को दोनों छोर से निरंतरता बनाए रखनी होगी।’’

End of Feed