LIVE

IND U19 vs PAK U19 Final Live Score: पिछली दो हार का बदला लेने उतरेगा भारत, पाकिस्तान की लगातार दूसरे खिताब पर नजर

Umesh KumarUpdated Nov 14, 2026, 09:07 IST

Ind U19 बनाम Pak U19 Live Score Hindi: ओमान में आयोजित हो रहे एसीसी अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत आज होने जा रही है। पिछले साल पाकिस्तान ने भारत ने को फाइनल में मात दी थी। भारतीय टीम उस हार का बदला लेना चाहेगा। वहीं, पाकिस्तान लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा करने उतरेगा। यहां पढ़ें भारत अंडर-19 बनाम पाकिस्तान अंडर-19 फाइनल मैच के लाइव अपडेट्स।

IND U19 vs PAK U19 Final Live Score: पिछली दो हार का बदला लेने उतरेगा भारत, पाकिस्तान की लगातार दूसरे खिताब पर नजर
IND U19 vs PAK U19 Final Live Score: पिछली दो हार का बदला लेने उतरेगा भारत, पाकिस्तान की लगातार दूसरे खिताब पर नजर

IND U19 vs PAK U19 Live Score: अंडर-19 एशिया कप का रोमांचक मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। पिछले साल पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में शिकस्त दी थी। भारत के पास इस बार उस हार का बदला लेने का मौका है। साथ ही इस बार लीग स्टेज पर भी भारत को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, उस हार का भी हिसाब चुकता करने की बारी है।

मौजूदा चैंपियन के खिलाफ भारत को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। इसके लिए आर्यवीर सहवाग और ईशान सूद जैसे युवा खिलाड़ियों की भूमिका अहम होगी। भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 9वीं बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा। अंडर-19 में पिछले पांच मुकाबलों का आंकड़ा देखें तो पाकिस्तान ने 3-2 से बढ़त बनाई हुई है। भारत के पास बराबरी करने का भी मौका है।

NOV 14, 2026 09:07 IST

IND U19 vs PAK U19 Live Score: आर्यवीर सहवाग पर बड़ी जिम्मेदारी

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग पर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। लीग स्टेज पर पाकिस्तान के खिलाफ वह अच्छे टच में बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। वह 22 रन बनाकर आउट हो गए थे। आर्यवीर ने अब तक चार मैचों में 101 के औसत से 303 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वह अब तक टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके पास बड़े मैच में अच्छा प्रदर्शन कर हीरो बनने का मौका है।
NOV 14, 2026 09:04 IST

IND U19 vs PAK U19 Live Score: पाकिस्तान का पलड़ा भारी

अंडर-19 क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड की बात करें तो पाकिस्तान का पलड़ा थोड़ा भारी है। पिछले पांच मुकाबलों में पाकिस्तान ने तीन मुकाबले जीते हैं, जिसमें पिछले साल का फाइनल भी शामिल है। वहीं, भारत दो मुकाबले ही जीत सका है। इस सीजन में लीग मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को मात दी थी। ऐसे में भारत के पास पिछली दोनों हारों का बदला लेने का शानदार मौका है।
NOV 14, 2026 09:01 IST

IND U19 vs PAK U19 Live Score: लाइव ब्लॉग में स्वागत है

भारत बनाम पाकिस्तान के रोमांचक मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। आज के रोमांचक मुकाबले के लिए जहां दोनों टीमें तैयार हैं वहीं, फैंस को भी इसका बेसब्री से इंतजार है।