क्रिकेट

Pakistan T20 World Cup Full Schedule, Squad, Date Time and Venue in Hindi: पाकिस्तान की टीम का पूरा शेड्यूल, टीम, तारीख, समय और स्थान, यहां देखें हर जानकारी

Pakistan Team T20 World Cup Full Schedule, Date Time and Venue: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगात 2 जून से होने जा रहा है। इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पूरे दमखम के साथ उतरेगी। टूर्नामेंट के आगाज होने से पहले पाकिस्तान की टीम के शेड्यूल, स्क्वॉड, टाइमिंग सहित अन्य जानकारियों पर नजर डालते हैं।

Image

पाकिस्तान की टीम का पूरा शेड्यूल, टीम, तारीख सहित यहां मिलेगी हर जानकारी।

Photo : Times Now Digital

Pakistan Team T20 World Cup Full Schedule, Date Time and Venue: अमेरिका और वेस्टइंडीत की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है। टीम इंडिया के मुकाबले के अगले दिन यानी 6 जून को पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम का सामना मेजबान यूएसए से सामना होगा। यह रोमांचक मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला जाएगा।

पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप की चैम्पियन टीमों में से एक है। टीम ने 2009 में श्रीलंका की टीम को मात देकर चैम्पियन बनी थी। इसके बाद से टीम चैम्पियन नहीं बन पाई है। लेकिन बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम एक बार फिर दम दिखाने उतरेगी। टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है। इस दौरान टीम का लीग मुकाबले में यूएसए के साथ भारत, कनाडा और आयरलैंड से सामना होगा। लीग मुकाबले खत्म होने के बाद ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 मुकाबले में उतरेंगी।

इस प्रकार है पाकिस्तान का पूरा शेड्यूल (लीग मुकाबला)

तारीख बनाम वेन्यू समय (भारतीय समयानुसार)
06 जून यूएसए डलास 9 PM
09 जून भारत न्यूयॉर्क 8 PM
11 जून कनाडा न्यूयॉर्क 8 PM
16 जून आयरलैंड लॉडरहिल 8 PM

पाकिस्तान टीम का स्क्वॉड

बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।
Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article