PAK vs BAN 1st Test: पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग 11 का ऐलान, एक भी स्पिनर को नहीं मिली जगह

Pakistan playing 11: पाकिस्तान ने रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा करते हुए तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की तैयारी कर ली है। टीम ने कोई भी स्पेशलिस्ट स्पिनर को अपनी प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया है।

Pakistan playing 11: बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाजों से सजी इस टीम में एक भी प्रॉपर स्पिनर शामिल नहीं किया गया है। इससे पहले, मेजबान टीम ने बांग्लादेश ए के खिलाफ पाकिस्तान शाहीन्स के दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए अबरार अहमद और कामरान गुलाम को टीम से बाहर कर दिया था। ऑलराउंडर आमिर जमाल को भी टीम से बाहर कर दिया गया।

pakistan test team icc

पाकिस्तान टेस्ट टीम (फोटो-ICC)

शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली घरेलू टीम के लिए चार असली तेज गेंदबाज हैं। सऊद शकील और सलमान अली आगा स्पिन गेंदबाजी के विकल्प हो सकते हैं, जबकि बाबर आजम और सैम अयूब जैसे खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं।

End of Feed