भारत-पाकिस्तान मैच से ठीक पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 14 सितंबर को होना है। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के एक तेज गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इस गेंदबाज ने पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट खेले थे।

एशिया कप में सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को होना है, जब भारत और पाकिस्तान की टीम दुबई में भिड़ेगी। इस मुकाबले से ठीक पहले पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उस्मान शिनवारी (Usman Shinwari) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। 6 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में इस गेंदबाज ने केवल 34 मुकाबले खेले थे। शिनवारी ने 2013 में श्रीलंका के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में अपनी सेवाएं दी। उन्होंने 17 वनडे और 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिनमें क्रमशः 34 और 13 विकेट हासिल किए। इसके अलावा एक टेस्ट में उनके नाम 1 विकेट है।

Usman Shinwari Retirement

उस्मान शिनवारी का संन्यास (साभार-ICC)

शिनवारी उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब श्रीलंका के खिलाफ अपने दूसरे ही मुकाबले में उन्होंने फाइफर लिया था। उन्होंने शारजाह में 5 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी। हालांकि, उसके बाद उन्हें बेहद कम मौके मिले। वह यहीं नहीं रुके, अपने अंतिम मुकाबले से ठीक पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच में ही एक और फाइफर लिया। वह साल 2018 में एशिया कप का भी हिस्सा थे।

End of Feed