इंग्लैंड के खिलाफ हार का दुष्प्रभाव! बीच दौरे से इन खिलाड़ियों को वापस बुला सकता है PCB

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद पाकिस्तान को पहले टेस्ट में इंग्लैंड से पारी और 103 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रन से शिकस्त दी।

इंग्लैंड दौरे पर लगातार दो टेस्ट मैचों में करारी हार झेलने वाला पाकिस्तान अब विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक को दौरे के बीच से ही स्वदेश वापस बुला सकता है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद पाकिस्तान को लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड से पारी और 103 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रन से शिकस्त दी। ’जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ’’रिजवान और इमाम को वापस बुलाने का फैसला किया गया है।’’

PAK ICC

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की वापसी (फोटो साभार- ICC)

दूसरे टेस्ट में हार के बाद पीसीबी अधिकारियों की बैठक

इंग्लैंड दौरे पर मौजूद पाकिस्तानी मीडिया ने दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक होने की भी खबर दी है। इस बैठक में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी, मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) सुमैर अहमद, पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलमान नसीर, पूर्व क्रिकेटर और वरिष्ठ चयनकर्ता आकिब जावेद तथा सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम के मुख्य कोच माइक हेसन शामिल हुए। पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान सरकार में मंत्री मोहसिन नकवी को इंग्लैंड में पाकिस्तान टीम के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर उनसे ऊपर के स्तर पर बैठे लोगों की नाराजगी और निराशा से अवगत करा दिया गया है।

End of Feed