SL vs PAK: पाकिस्तान सरकार ने श्रीलंका टीम की सुरक्षा सेना को सौंपी

रावलपिंडी स्टेडियम में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान मीडिया को बताया कि श्रीलंका की सरकार और बोर्ड ने दौरा जारी रखकर पाकिस्तान क्रिकेट के प्रति अपना समर्थन जारी रखा है।

इस्लामाबाद में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद सेना प्रमुख असीम मुनीर के हस्तक्षेप पर पाकिस्तान सरकार ने दौरे पर आई श्रीलंका की क्रिकेट टीम की सुरक्षा पाकिस्तान के सैन्य बलों को सौंप दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि चूंकि अब मेहमान टीम को राज्य स्तरीय सुरक्षा प्रदान की जा रही है, इसलिए अब पुलिस के साथ सेना और रेंजर्स उनकी सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं।

SL vs PAK

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान (साभार-ICC)

नकवी ने बृहस्पतिवार रात रावलपिंडी स्टेडियम में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान मीडिया को बताया कि श्रीलंका की सरकार और बोर्ड ने दौरा जारी रखकर पाकिस्तान क्रिकेट के प्रति अपना समर्थन जारी रखा है। उन्होंने पुष्टि की कि इस्लामाबाद में हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा चिंताओं के कारण श्रीलंका के कुछ खिलाड़ी स्वदेश लौटना चाहते थे।

End of Feed