PAK vs ENG: दूसरे टेस्ट में चोट का नाटक करना पड़ा भारी, इमाम-उल-हक पर लग सकता है 2 साल का बैन

Imam-ul-Haq Can Face Two Year Ban: पाकिस्तान के ओपनर इमाम-उल-हक पर इंटरनेशनल क्रिकेट से दो साल के लिए बैन लग सकता है। उन पर इंग्लैंड के खिलाफ चल रही तीन टेस्ट की सीरीज के दूसरे टेस्ट में चोट फेक करने का गंभीर आरोप लगा है।

Imam-ul-Haq Can Face Two Year Ban: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर इमाम-उल-हक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर इंटरनेशनल क्रिकेट से 2 साल का बैन लग सकता है। उन पर आरोप है कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में चोट का नाटक किया था। यह टेस्ट मैच लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया था, जिसे क्रिकेट का मक्का भी कहा जाता है। इस मैच के लिए इमाम टीम में शामिल थे, लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी पिंडली में चोट लग गई है। इस वजह से वह पहली और दूसरी, दोनों पारियों में बैटिंग करने नहीं आए। पहले दिन के खेल के बाद वह मैदान से बाहर ही रहे।

Pakistan (2)

पाकिस्तान क्रिकेट (फोटो साभार- AP)

PCB ने इमाम के खिलाफ बिठाई जांच

इस बात को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को शक है कि इमाम ने जानबूझकर चोट का बहाना बनाया है। यह पहली बार नहीं है जब इमाम पर ऐसा आरोप लगा है। रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2025 में जब पाकिस्तान टीम न्यूजीलैंड गई थी, तब भी इमाम ने ऐसा ही किया था। तब प्रैक्टिस के दौरान उनके पैर के अंगूठे में हल्की चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने डॉक्टरों से झूठ बोला और चोट को बहुत बड़ा बताकर दिखाया था। इसी वजह से PCB ने अब एक बड़ी जांच कमेटी बनाई है। अगर जांच में यह साबित हो गया कि इमाम ने सच में चोट का नाटक किया है, तो उन पर 2 साल तक क्रिकेट खेलने पर रोक लग सकती है।

End of Feed