पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर का 95 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Wazir Mohammad Death: पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वजीर मोहम्मद का सोमवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इसकी पुष्टि की है।

Wazir Mohammad Death: पाकिस्तान क्रिकेट के आधार स्तंभों में से एक, पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वजीर मोहम्मद का सोमवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उनके निधन की पुष्टि की, जिससे देश के क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Wazir mohammad x

वजीर मोहम्मद (फोटो- X)

क्रिकेट के 'मोहम्मद ब्रदर्स' परिवार का हिस्सा

वजीर मोहम्मद का जन्म 22 दिसंबर 1929 को जूनागढ़ में हुआ था। वह उस प्रसिद्ध क्रिकेट परिवार का हिस्सा थे जिसने पाकिस्तान क्रिकेट की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वजीर के भाई हनीफ, मुश्ताक और सादिक मोहम्मद सभी ने पाकिस्तान का राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया, जबकि उनके एक और भाई रईस ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला। इस तरह, वजीर मोहम्मद पाकिस्तानी क्रिकेट इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट परिवारों में से एक थे।

End of Feed