पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज से मांगनी पड़ी है मदद

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 4, 2024, 05:41 PM IST

Babar Azam seek help from Shannon Young: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और टी20 विश्व कप 2024 से पाकिस्तानी टीम के बाहर होने के बाद उनको काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पावर हिटिंग कोच शेनन यंग से मदद मांगी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाबर आजम ने शेनन यंग से मांगी मदद
  • ऑस्ट्रेलियाई पावर हिटिंग कोच हैं शेनन यंग
  • खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने हाल ही में समाप्त हुए विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपने टी20 कौशल को फिर से तराशने के लिए प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई पावर हिटिंग कोच शेनन यंग की मदद मांगी है। बाबर ने टी20 विश्व कप के चार मैचों में 101 के स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए।

Babar Azam meets Shannon Young

बाबर आजम ने शेनन यंग से मांगी मदद (X)

पाकिस्तान इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के सुपर आठ में प्रवेश नहीं कर पाया और पहले दौर से बाहर हो गया। बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और जेक फ्रेजर मैकगर्क को कोचिंग दे चुके यंग से मुलाकात की और उनके साथ टी20 प्रारूप में सफलतापूर्वक पावर शॉट लगाने के लिए आवश्यक कौशल पर चर्चा की। यह मुलाकात लाहौर में हुई जहां यंग निजी दौरे पर हैं।

End of Feed