T20 World Cup 2026: बांग्लादेश के भारत में मैच नहीं खेलने के मुद्दे पर साथ आया पाकिस्तान, कर दी बड़ी पेशकश

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के टी20 विश्व कप 2026 में भारत में मैच नहीं खेलने के मसले पर समर्थन किया है और बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी की पेशकर की है।

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सुरक्षा कारणों से भारत में टी20 विश्व कप खेलने से बांग्लादेश के इनकार का समर्थन किया है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को भेजे गए एक पत्र में बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी करने की पेशकश की है। आईसीसी बोर्ड की बैठक बुधवार को होनी है जिसमें टी20 विश्व कप में बांग्लादेश की भागीदारी पर फैसला लिया जायेगा।

Mohsin Naqvi

मोहसिन नक़वी (फोटो क्रेडिट @iMShami X)

बांग्लादेश को कोलकाता और मुंबई में खेलने हैं ग्रुप मैच

बांग्लादेश को ग्रुप चरण के चारों मैच भारत में खेलने हैं जिनमें से पहले तीन कोलकाता में और एक मुंबई में होना है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने हालांकि अपनी सरकार के समर्थन से भारत जाने से इनकार किया है और उसके मैच श्रीलंका में कराने की मांग की है। पीसीबी के एक सूत्र ने बताया,'पीसीबी ने ईमेल में कहा है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मांग जायज है और इसे स्वीकार किया जाना चाहिए और अगर बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने में कोई समस्या आती है तो पाकिस्तान उसके सभी मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार है।'

End of Feed