बाहर निकलना मना हैः पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हुए नाराज, ये है पूरी वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 19, 2022, 03:54 PM IST

Pakistan captain Babar Azam upset with authorities: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा सीरीज के तीसरे व अंतिम टेस्ट में मैदान पर अर्धशतक जड़ने में सफल रहे हैं लेकिन सूत्रों के मुताबिक मैदान के बाहर वो एक चीज को लेकर नाराज चल रहे हैं। जानिए इसकी वजह।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहले घंटे के दौरान क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं उतरे। वह संभवत: खिलाड़ियों और उनके परिवारों को कड़े सुरक्षा नियमों से छूट नहीं मिलने का विरोध कर रहे थे।

babar_azam_AP

बाबर आजम हुए नाराज (AP)

मीडिया में आई खबरों के अनुसार बाबर उस समय नाराज हो गए थे जब उन्हें टीम के अन्य साथियों और उनके परिवारों के साथ शनिवार रात टीम होटल से रात्रि भोज के लिए बाहर जाने से रोका गया।

End of Feed