ZIM vs PAK 3rd ODI: पाकिस्तान ने तीसरे वनडे में जिंबाब्वे को रौंदकर किया सीरीज पर कब्जा, गुलाम ने जड़ा पहला सैकड़ा

मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जिंबाब्वे को तीन मैच की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 99 रन के अंतर से मात देकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। ऐसा रहा तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान ने जिंबाब्वे को तीसरे वनडे में 99 रन से हराया
  • जीत के लिए जिंब्बावे को मिला था 304 रन का लक्ष्य
  • लक्ष्य का पीछा करते हुए 204 रन पर ढेर हुई मेजबान टीम

बुलावायो (जिम्बाब्वे):पाकिस्तान ने कामरान गुलाम के एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में पहले शतक की बदौलत बृहस्पतिवार को जिम्बाब्वे को 99 रन से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीत ली। गुलाम ने पिछले महीने मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ा था। उन्होंने गुरुवार को 99 गेंद में 103 रन बनाकर पाकिस्तान को छह विकेट पर 303 रन का मजबूत स्कोर खड़ा करने में मदद की। टीम के लिए अब्दुल्ला शफीक ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

Pakistan Cricket team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (साभार Pakistan Cricket)

जिंबाब्वे की टीम 204 रन पर हुई ढेर

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और कप्तान क्रेग इरविन (51 रन) के अर्धशतक के बावजूद जिम्बाब्वे की टीम 40.1 ओवर में 204 रन पर सिमट गई। रिजवान ने लगातार दूसरी वनडे श्रृखला में टीम को जीत दिलाई। इससे पहले टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 की ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

End of Feed