PAK vs SL: पाकिस्तान के स्पीडस्टार के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों का सरेंडर, ट्राई सीरीज में जीत के साथ आगाज

PAK vs SL Highlights: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराकर ट्राई सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की। श्रीलंका के सामने 306 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम 268 रन बनाकर आउट हो गई।

PAK vs SL Highlights: पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने श्रीलंका से हारी हुई बाजी छीन ली। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 306 रन का लक्ष्य था, लेकिन श्रीलंका की टीम 268 रन ही बना पाई। पवन रत्नानायके और जनिथ लियानगे की अर्धशतकीय पारी के दम पर एक वक्त श्रीलंका की टीम ड्राइविंग सीट पर थी। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेादारी की। जब रत्नानायके आउट हुए तो श्रीलंका ने 37.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बना लिए थे। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए दसुन शनाका ने छठे विकेट के लिए 38 गेंद में 43 रन की साझेदारी की। शनाका ने 14 गेंद में 25 रन की पारी खेली।

PAK vs SL

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (साभार-X)

श्रीलंका को आखिरी 8 ओवर में 58 रन की दरकार थी, लेकिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने ये होने नहीं दिया। नतीजा श्रीलंका की पूरी टीम 48.1 ओवर में 268 रन बनाकर ढेर हो गई और पाकिस्तान ने मुकाबला 37 रन से अपने नाम कर लिया। पाकिस्ताने आखिरी 22 गेंद में 4 विकेट चटकाए। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने सर्वाधिक 3 जबकि नसीम शाह, हारिस रऊफ और फहीम अशरफ ने 2-2 विकेट झटके।

End of Feed