T20 World Cup से ठीक पहले फॉर्म में लौटी पाकिस्‍तान टीम, न्‍यूजीलैंड को हराकर ट्राई सीरीज जीती

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 12:25 PM IST

Pakistan wins T20I tri series: पाकिस्‍तान ने रविवार को टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में न्‍यूजीलैंड को तीन गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। पाकिस्‍तान की जीत में मोहम्‍मद नवाज और हैदर अली चमके। टी20 वर्ल्‍ड कप से ठीक पहले पाकिस्‍तान ने ट्राई सीरीज जीती, जिससे उनका विश्‍वास जरूर बढ़ेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्‍तान ने न्‍यूजीलैंड को टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज फाइनल में 5 विकेट से हराया
  • पाकिस्‍तान ने टी20 वर्ल्‍ड कप से ठीक पहले टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज खिताब जीता
  • पाकिस्‍तान की जीत में मोहम्‍मद नवाज और हैदर अली चमके

क्राइस्‍टचर्च: टी20 वर्ल्‍ड कप से ठीक पहले पाकिस्‍तान की टीम फॉर्म में लौट चुकी है। बाबर आजम के नेतृत्‍व वाली पाकिस्‍तान ने शुक्रवार को टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज के फाइनल में न्‍यूजीलैंड को तीन गेंदें शेष रहते पांच विकेट से मात दी। क्राइस्‍टचर्च में खेले गए मुकाबले में न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाए। जवाब में पाकिस्‍तान ने 19.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। मोहम्‍मद नवाज (38* और एक विकेट) को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं न्‍यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल को प्‍लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया, जिन्‍होंने ट्राई-सीरीज में कुल 8 विकेट चटकाए।

पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम

पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम

नवाज-हैदर का काउंटर अटैक

168 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी पाकिस्‍तान को मोहम्‍मद रिजवान (34) और कप्‍तान बाबर आजम (15) ने 29 रन की साझेदारी करके सधी हुई शुरूआत दिलाई। ब्रेसवेल ने आजम को केन विलियमसन के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद मोहम्‍मद रिजवान ने शान मसूद (19) के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 रन जोड़े। ब्रेसवेल ने मसूद को एलेन के हाथों कैच आउट कराकर अपना दूसरा शिकार किया। अभी स्‍कोर में 10 रन का इजाफा हुआ था कि ईश सोढ़ी ने रिजवान को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके पाकिस्‍तान को तीसरा झटका दे डाला।

यहां से मोहम्‍मद नवाज (38*) और हैदर अली (31) ने चौथे विकेट के लिए 56 रन जोड़कर पाकिस्‍तान की मजबूत वापसी कराई। अपने करियर का 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे टिम साउथी ने हैदर को चैपमैन के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। टिकनर ने आसिफ अली (1) को बोल्‍ट के हाथों कैच आउट कराकर पाकिस्‍तान को पांचवां झटका दिया। नवाज को इफ्तिखार अहमद (25*) का अच्‍छा साथ मिला और दोनों ने 38 रन की अविजित साझेदारी करके टीम को चैंपियन बनाया। न्‍यूजीलैंड की तरफ से माइकल ब्रेसवेल ने दो विकेट लिए। टिम साउथी, ब्‍लेयर टिकनर और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।

End of Feed