PAK vs NED Match Highlights: पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 6 विकेट से हराया, लेकिन अंक तालिका में स्थिति अब भी वही

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 04:07 PM IST

Pakistan vs Netherlands, match highlights, T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप 2022 के 29वें मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टक्कर हुई। पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 6 विकेट से हराया और टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की हालांकि उनकी स्थिति वैसी ही है।

Pakistan vs Netherlands (PAK vs NED) Match Report: रविवार को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के बीच ग्रुप-2 का मुकाबला खेला गया। अब तक टूर्नामेंट में जीत का खाता ना खोल सकी पाकिस्तानी टीम ने आखिरकार नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत दर्ज करके अपनी जीत का खाता खोल लिया। पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 6 विकेट से मात दी। शादाब खान मैच के हीरो रहे।

pak_ned_t20

पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 6 विकेट से हराया (ICC)

पर्थ में खेले गए इस मैच में नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन ये फैसला उनके पक्ष में जाता नहीं दिखा। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नीदरलैंड्स को 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 91 रन ही बनाने दिए। इस दौरान उनके 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। सिर्फ कॉलिन एकरमैन ने 27 और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 15 रनों की पारी खेलकर कुछ देर तक संघर्ष किया।

End of Feed