IND vs PAK Hong Kong Sixes: पाकिस्तान ने हांगकांग इंटरनेशनल सिक्सेस के मैच में भारत को 4 विकेट से हराया

IND vs PAK, Hong Kong International Sixes: हांगकांग इंटरनेशनल सिक्सेस टूर्नामेंट के ग्रुप मैच में पाकिस्तान की टीम ने अब्बास अफरीदी की ताबड़तोड़ पारी के दम पर भारत को 4 विकेट से शिकस्त दी।

भारत-पाकिस्तान हांगकांग इंटरनेशनल सिक्सेस मैचः शुक्रवार को हांगकांग इंटरनेशनल सिक्सस के ग्रुप C मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं कर सकी और टीम को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

IND vs PAK, Pakistan beat India by 4 wickets in Hong Kong International Sixes

पाकिस्तान ने भारत को हांगकांग सिक्सेस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में हराया (X/@CricketHK)

इस मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारत ने 6 ओवर में 5 विकेट खोकर 88 रन बनाए। इसमें शशांक सिंह की 11 गेंदों पर खेली गई 40 रनों की तूफानी पारी का अहम योगदान रहा। जवाब में, पाकिस्तान ने महज 3.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 92 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ओपनर ख्वाजा नाफे (12 गेंदों पर 41 रन) और अब्बास अफरीदी (8 गेंदों पर 35 रन) ने महज 13 गेंदों में 59 रनों की धुआंधार साझेदारी करके टीम को एक मजबूत शुरुआत दी।

End of Feed