PAK vs ENG: पाकिस्तान ने आखिरी विकेट के लिए 89(80) रन की नाबाद साझेदारी के दम पर इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन ली। रन का पीछा करते हुए यह वनडे क्रिकेट में 10वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी है। यह जीत पाकिस्तान के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। 242 रन का पीछा कर रही पाकिस्तान ने अपना 9वां विकेट 154 रन के स्कोर पर गंवा दिया था और उसकी हार निश्चित लग रह थी, लेकिन शादाब खान और हारिस रऊफ कुछ और ही सोचकर आए थे।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (साभार-X)
दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 80 गेंद बल्लेबाजी की और जरूरी 89 रन बनाकर पाकिस्तान को एक विकेट से रोमांच जीत दिला दी। शादाब खान 96 गेंद में 113 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 5 छक्के जड़े। हारिस रऊफ ने 19 गेंद में 7 रन की अहम पारी खेली और शादाब खान का बाखूबी साथ निभाया। यह ट्राई सीरीज में पाकिस्तान की लगातार तीसरी जीत है और उसने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
शादाब खान के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज साद बेग ने 32 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवर्टन ने 3 जबकि गस एटकिंसन और लियाम डॉसन ने 2-2 विकेट झटके।
इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान शाहीन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही ठहराया और इंग्लैंड को पूरे ओवर भी नहीं खेलने दिए। इंग्लैंड की पूरी टीम 46.4 ओवर में 241 रन बनाकर ढेर हो गई। इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट ने सर्वाधिक 105 रन की पारी खेली। डकेट के अलावा सैम करन ने 42 और गस एटकिंसन ने नाबाद 36 रन की पारी खेली।
पाकिस्तान की ओर से कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने 4 विकेट झटके। शाहीन के अलावा राजुल्लाह और अराफात मिन्हास ने 2-2 विकेट चटकाए। यह ट्राई सीरीज में पाकिस्तान की पहली हार है। इससे पहले पाकिस्तान ने श्रीलंको को 37 रन से जबकि इंग्लैंड को 87 रन से हराया था।
