SL vs PAK 4th Day Highlights: जीत की दहलीज पर पाकिस्तान, आखिरी दिन बनाने हैं 83 रन

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 19, 2023, 06:31 PM IST

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट अब अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है। 131 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान की टीम जीत से केवल 83 रन दूर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जीत की दहलीज पर पाकिस्तान
  • आखिरी दिन बनाने हैं 83 रन
  • श्रीलंका ने दिए हैं 131 रन का लक्ष्य

गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान जीत की दहलीज पर खड़ा है। पाकिस्तान को जीत के लिए केवल 131 रन का लक्ष्य मिला था। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 3 विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। वह पहला टेस्ट जीतने से केवल 83 रन दूर है और उसके 7 विकेट सुरक्षित हैं। कप्तान बाबर आजम 6 और इमाम-उल-हक 25 रन बनाकर नाबाद हैं।

sl vs pak match

श्रीलंका और पाकिस्तान (साभार-ICC)

इससे पहले चौथे दिन श्रीलंका ने बिना किसी नुकसान के 14 रन से आगे खेलना शुरू किया। पाकिस्तान गेंदबाजों के सामने श्रीलंका की टीम टिक नहीं पाई और केवल 279 रन ही बना पाई। दूसरी पारी में भी धनंजय डी सिल्वा सर्वाधिक 82 रन बनाए। धनंजय और मेंडिस के बीच 7वें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी हुई। डी सिल्वा के अलावा ओपनिंग बल्लेबाज निशान मदुषका ने 52 रन की पारी खेली।

End of Feed