PAK vs WI 3rd ODI Highlights: पाकिस्तान की टीम 92 रनों पर ढेर, वेस्टइंडीज ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Pakistan vs West Indies 3rd ODI Highlights: वेस्टइंडीज ने मंगलवार को ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेले गए तीसरे वनडे में पाकिस्तान को 202 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह जीत 1991 के बाद पहली बार है जब कैरेबियन टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज जीती।

Pakistan vs West Indies 3rd ODI Highlights: वेस्टइंडीज ने मंगलवार को ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेले गए तीसरे वनडे में पाकिस्तान को 202 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। वेस्टइंडीज ने 1991 के बाद पाकिस्तान के खिलाफ पहली वनडे सीरीज जीती है।

West indies vs Pakistan ODI

वेस्टइंडीज ने जीती सीरीज (फोटो- ICC)

वेस्टइंडीज की पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में यह रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 2015 में क्राइस्टचर्च में 150 रन से हराया था। ओवरऑल वेस्टइंडीज की वनडे क्रिकेट इतिहास की चौथी सबसे बड़ी जीत है। कैरेबियन टीम ने 2011 में नीदरलैंड को 215 रन से हराकर वनडे की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। 2010 में इस टीम ने कनाडा को 208 रन से हराकर अपनी दूसरी और 2014 में न्यूजीलैंड को 203 रन से हराकर तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।

End of Feed