PAK Vs USA Highlights: पाकिस्तान और यूएसए का मुकाबला हुआ टाई, सुपर ओवर में जीती मेजबान टीम
PAK Vs USA Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में मेजबान यूएसए ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को शिकस्त दी। इसी जीत के साथ टीम ने इतिहास रच दिया। टीम की यह मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है। इसी जीत के साथ टीम अपने ग्रुप-ए के पॉइंट टेबल में 4 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है।
डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेजबान यूएसए ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। टीम ने मेजबान यूएसए को 160 रन का लक्ष्य दिया।
जवाब में उतरी यूएसए की टीम ने निर्धारित ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर मैच को टाई कर दिया। यह मौजूदा सीजन में दूसरा मुकाबला है, जिसका परिणाम सुपर ओवर से निकला।
सुपर ओवर मुकाबले में पहले खेलते हुए अमेरिका ने 18 बनाए और पाकिस्तान को 19 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम 13 रन बना सकी।
पहली पारी में पाकिस्तान
- विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान खान टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और एक छक्के की मदद से 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनको सौरभ नेत्रावलकर ने आउट किया।
- उस्मान खान भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 3 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनको नोस्टुश केनजिगे ने आउट किया।
- फखर जमान भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने कुल 7 गेंदों का सामना किया और महत 11 रन बनाकर आउट हो गए। उनको अली खान ने आउट किया।
- शादाब खान ने लड़खड़ाई टीम को संभाला, लेकिन वे अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 25 गेंदों पर एक चौके और 3 छक्के की मदद से 40 रन बनाए। उनको नोस्टुश केनजिगे ने आउट किया।
- आजम खान को बिना खाता खोले वापस जाना पड़ा। उनको नोस्टुश केनजिगे ने आउट किया।
- शादाब खान के बाद कप्तान बाबर आजम ने लड़खड़ाई टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 43 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 44 रन बनाए। हालांकि, वे अपने अर्धशतक से चूक गए।
- इफ्तिखार अहमद भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 14 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 18 रन बनाए। उनको सौरभ नेत्रावलकर ने आउट किया।
- शाहीन शान अफरीदी ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। उन्होंने 16 गेंदों पर एक चौके और 2 छक्के की मदद से 23 रन की नाबाद पारी खेली।
- हारिस राउफ ने भी नाबाद पारी खेली। उन्होंने 3 गेंदों पर 3 रन बनाकर नाबाद रहे।
दूसरी पारी में यूएसए की टीम
- स्टीवन टेलर ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 16 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 12 रन बनाए। उनको नसीम शाह ने आउट किया।
- एंड्रीज गौस ने मोनांक पटेल के साथ शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला। उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया और 5 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। उनको हारिस राऊफ ने आउट किया।
- मोनांक पटेल ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनका मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप का पहला अर्धशतक है। उन्होंने 38 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए।
- एरोन जोंस ने टीम के लिए शानदार पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 36 रन की नाबाद पारी खेली।
- नीतीश कुमार ने 14 गेंदों का सामना किया और 1 चौके की मदद से 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
पाकिस्तान के पास 241 मैच का अनुभव
यूएसए टीम के खिलाफ उतरने वाली टीम पाकिस्तान के पास टी20 मुकाबले में खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। टीम ने 2006 से अभी तक कुल 241 मैच खेले हैं, जिसमें 140 मुकाबले में जीत मिली है और 91 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा टीम के 7 मुकाबले का परिणाम नहीं निकला, जबकि 3 मुकाबले टाई रहे हैं। टीम का टी20 में हाईएस्ट स्कोर 232 रन है, जबकि लोएस्ट स्कोर 74 रन हैं।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, फखर जमान, आजम खान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ।
यूएसए की प्लेइंग इलेवन
स्टीवन टेलर, मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), एंड्रीज़ गौस, आरोन जोन्स, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान।
पाकिस्तान का स्क्वॉड ( Pakistan Squads)
बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिज़वान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।
यूएसए का स्क्वॉड (United States Squads)
मोनंक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्राल्वाकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर। रिजर्व खिलाड़ी: गजानंद सिंह, जुआनॉय ड्रिस्डेल, यासिर मोहम्मद।
