LIVEPakistan vs Sri Lanka Highlights: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया, अब फाइनल में टीम इंडिया से होगी भिड़ंत

Pakistan vs Sri Lanka Highlights: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया, अब फाइनल में टीम इंडिया से होगी भिड़ंत
PAK vs SL, Pakistan vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Cricket Score (पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच लाइव क्रिकेट स्कोर): श्रीलंका ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया है। एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन श्रीलंका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया और खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। 17 सितंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में श्रीलंका का सामना एक बार फिर भारतीय टीम से होगी। इससे पहले सुपर फोर मुकाबले में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी।
बारिश के कारण गुरुवार का मुकाबला 2 घंटे की देरी से शुरु हुआ, लेकिन इस मैच का अंत काफी रोमांचक भरा रहा। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 42 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 117.80 की स्ट्राइक रेट से 73 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 86 रन बनाए। वहीं, अब्दुल्ला शफीक ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। श्रीलंका के मथीशा पथिराना ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका की टीम अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया। कुसल मेंडिस ने सबसे बड़ी पारी खेली। हालांकि, वे शतक से महज 9 रन दूर रह गए। उन्होंने 104.59 की स्ट्राइक रेट से 87 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 91 रन बनाए। वहीं, सदीरा समरविक्रमा भी अर्धशतक से चूक गए। वे 48 रन पर आउट हो गए। पाकिस्तान के इफ्तिखार अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
PAK vs SL Live Score: श्रीलंका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया
श्रीलंका ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया है। एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन श्रीलंका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया और खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। 17 सितंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में श्रीलंका का सामना एक बार फिर भारतीय टीम से होगी।
PAK vs SL Live Score: शतक से चूक गए मेंडिस
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम जीत के करीब पहुंच गई है। इस बीच, टीम का धाकड़ बल्लेबाज कुसल मेंडिस शतक से चूक गया। वे 91 रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनका कैच मोहम्मद हारिस ने लपका।
PAK vs SL Live Score: समरविक्रमा अर्धशतक से चूके
पाकिस्तान के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका की टीम जीत के करीब पहुंच गई है। हालांकि, टीम के सदीरा समरविक्रमा अर्धशतक से चूक गए। वे 48 रन पर आउट हो गए।
PAK vs SL Live Score: मेंडिस ने जड़ा अर्धशतक
लक्ष्य हासिल करने उतरी श्रीलंका टीम ने 21 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। कुसल मेंडिस ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों पर 5 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
PAK vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा एक और झटका
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को एक बार झटका लगा। 77 रन पर टीम का दूसरा विकेट गिरा। पथुम निसंका 29 रन बनाकर आउट हो गए।
PAK vs SL Live Score: 20 रन पर श्रीलंका को लगा पहला झटका
पाकिस्तान के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका टीम को 3.2 ओवर में 20 रन पर पहला झटका लगा। कुसल परेरा 13 रन पर रन आउट हो गए। अब क्रीज पर पथुम निसंका और कुसल मेंडिस हैं।
PAK vs SL Live Score: पाक ने श्रीलंका को दिया 253 का लक्ष्य
धीमी शुरुआत करने वाली टीम पाकिस्तान ने श्रीलंका को 253 रन का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान ने 42 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 73 गेंदों पर 6 चौके और दो छक्के की मदद से 86 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, अब्दुल्ला शफीक ने 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली।
PAK vs SL Live Score: पाकिस्तान का स्कोर हुआ 200 के पार
श्रीलंका के खिलाफ धीमी शुरुआत करने वाली टीम पाकिस्तान ने 200 का स्कोर पार कर लिया है। पाक टीम ने 37.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए हैं।
PAK vs SL Live Score: रिजवान का चला बल्ला
श्रीलंका के खिलाफ अब्दुल्ला शफीक के बाद मोहम्मद रिजवान ने अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस धमाकेदार पारी से लड़खड़ाई पाकिस्तान टीम का का स्कोर 200 के करीब पहुंच गया है। रिजवान 49 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
PAK vs SL Live Score: बारिश के कारण रुका मैच
श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 27.4 ओवर में 5 विकेट पर 130 रन बना ली है। इस बीच, बारिश शुरू हो गई और मैच को रोक दिया गया है।
PAK vs SL Live Score: बेबी मलिंगा का कहर जारी
पाकिस्तान के खिलाफ बेबी मलिंगा यानी मथीशा पथिराना का कहर जारी है। पथिराना ने पाकिस्तान टीम को दूसरा बड़ा झटका दिया। अब्दुल्ला शफीक के बाद मोहम्मद हारिस को अपना शिकार बनाया।
PAK vs SL Live Score: बाबर का नहीं चला बल्ला
श्रीलंका के खिलाफ भी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का बल्ला नहीं चला। वे 35 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 29 रन बनाए। इसके बाद कुसल मेंडिस ने उनको आउटकर पवेलियन भेज दिया।
PAK vs SL Live Score: पाकिस्तान की धीमी शुरुआत
श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान टीम की धीमी शुरुआत हुई। प्रमोद मदुशन ने पहला ओवर मेडन ओवर निकला। पाकिस्तान ने 5 ओवर के बाद एक विकेट के नुकासन पर 13 रन बनाए।
PAK vs SL Live Score: पाक टीम को लगा पहला झटका
श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की खराब शुरुआत हुई। टीम को 10 रन के अंदर पहला झटका लगा। फखर जमान ने 15 गेंदों पर महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट प्रमोद मदुशन ने लिया।
PAK vs SL Live Score: श्रीलंका की प्लेइंग-11
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, डुनिथ वेलालेज, महीश तीक्ष्णा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना।
PAK vs SL Live Score: पाकिस्तान की प्लेइंग-11
बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, जमान खान।
PAK vs SL Live Score: पाकिस्तान ने टॉस जीता
बारिश के कारण करीब 2 घंटे की देरी से शुरू हुई। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
PAK vs SL Live Score: शाम 4.30 बजे के बाद से ओवर कटना शुरू
पाकिस्तान और श्रीलंका का रोमांचक मुकाबला बारिश के कारण तय समय पर शुरू नहीं हो सका। अभी भी बारिश हो रही है। अगर यह मुकाबला शाम 4.30 बजे तक शुरू नहीं हुआ तो ओवर कटने शुरू हो जाएंगे।
PAK vs SL Live Score: थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा
PAK vs SL Live Score: झमाझम बारिश के बाद मैदान का हाल
पाकिस्तान और श्रीलंका मुकाबले से पहले कोलंबो में झमाझम बारिश हुई। इसके बाद मैदान का कुछ ऐसा नजारा है।