PAK vs SL 1st T20I Live Score Streaming: भारत में कब और कहां देखें पाकिस्तान-श्रीलंका पहला टी20 मैच, यहां जानिए

PAK vs SL 1st T20I Live Score Streaming Online: आज (7 January 2026) नए साल की पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है और पहला मैच दांबुला में आयोजित होगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ये दोनों क्रिकेट टीमों की तैयारी होगी। यहां हम जानेंगे कि पाकिस्तान-श्रीलंका पहला टी20 मैच भारत में कब और कहां देख सकते हैं और क्या है आज होने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारतीय समय के मुताबिक कार्यक्रम।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज 2026
  • आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच
  • श्रीलंका के दांबुला में खेला जाएगा पहला मैच

PAK vs SL 1st T20 Live Score Streaming Online: मेजबान श्रीलंका क्रिकेट टीम और मेहमान पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan vs Sri Lanka) के बीच आज 2026 की पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज शुरू होने जा रही है। पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आज पहले टी20 मैच (SL vs PAK 1st T20I) में टकराएंगी, मुकाबला श्रीलंका के दांबुला (Dambulla) में आयोजित होने जा रहा है। अगले महीने से आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करने वाले हैं इसलिए ये सीरीज इन दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाली है। पाकिस्तान-श्रीलंका टी20 सीरीज में श्रीलंका टी20 टीम की कप्तानी दासुन शनाका (Dasun Shanaka) करेंगे। जबकि पाकिस्तान टी20 टीम की कमान सलमान आगा (Salman Agha) के हाथों में है। आइए जानते हैं इन दोनों टीमों के आंकड़े और भारत में कब व कहां देख सकते हैं पाकिस्तान-श्रीलंका पहला टी20 मैच।

PAK vs SL 1st T20I Live Score Streaming Today Match

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मैच की लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग

आज शुरू होने वाली पाकिस्तान-श्रीलंका टी20 सीरीज से पहले आइए जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आमने-सामने का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है। श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें अब तक टी20 क्रिकेट इतिहास में 27 मैचों में आमने-सामने आ चुकी हैं। इन मुकाबलों में पाकिस्तान ने 16 बार पाकिस्तान को मात दी है। जबकि श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने 11 बार पाकिस्तान को हराने में सफलता हासिल की है। मौजूदा सीरीज श्रीलंकाई जमीन पर होने जा रही है। श्रीलंका में इन दोनों टीमों के बीच आज तक 6 टी20 मैच हुए हैं, जिसमें 4 मैच मेजबान श्रीलंकाई टीम ने जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान यहां सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत दर्ज कर सका है।

End of Feed