VIDEO: बाबर आजम की सुरक्षा में लगा सेंध, जन्मदिन पर ड्रेसिंग रुम तक पहुंच गया 'जबरा' फैन

Babar Azam Security: पाकिस्तान और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच बाबर आजम की सुरक्षा में बड़ा सेंध देखने को मिल रहा है। बाबर आजम का जबरा फैन उनके ड्रेसिंग रुम तक पहुंच गया है।

Babar Azam Security: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान बाबर आज़म ने बुधवार, 15 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अपना 31वां जन्मदिन मनाया। यह दिन उनके लिए मैदान पर दोहरी खुशी लेकर आया, क्योंकि उनकी टीम ने पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 93 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। बाबर ने स्वयं कठिन पिच पर 72 गेंदों में 42 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर पाकिस्तान को दूसरी पारी में 277 के मजबूत स्कोर तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई थी। जवाब में, दक्षिण अफ्रीका सिर्फ 183 रनों पर ऑल आउट हो गई।

Babar azam security

बाबर आजम (फोटो- X)

जीत की खुशी के बीच सुरक्षा में बड़ी सेंध

मैच समाप्त होने के बाद जब टीम जीत का जश्न मना रही थी, तभी जश्न में अनपेक्षित मोड़ आ गया। गद्दाफी स्टेडियम में एक युवा फैन सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए सीधे पाकिस्तान टीम के ड्रेसिंग रूम क्षेत्र में घुसने में कामयाब रहा। रिपोर्टों के अनुसार, यह प्रशंसक माजिद खान एन्क्लोजर पर चढ़कर अनौपचारिक रूप से खिलाड़ियों के क्षेत्र की ओर बढ़ रहा था, जिसका एकमात्र उद्देश्य अपने पसंदीदा खिलाड़ी बाबर आज़म को उनके जन्मदिन पर मिलना था।

End of Feed