LIVEPAK vs SA, World Cup 2023 Match Highlights: रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीता द. अफ्रीका, विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान

PAK vs SA, World Cup 2023 Match Highlights: रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीता द. अफ्रीका, विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान
PAK vs SA, Pakistan vs South Africa World Cup Match Highlights: दक्षिण अफ्रीका का विश्व कप 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 1 विकेट के अंतर से जीत दर्ज करके पांचवीं जीत दर्ज की और भारत को पछाड़कर अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया। इस हार के साथ ही पाकिस्तान विश्वकप 2023 से तकरीबन बाहर हो गया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम 271 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक एडेन मार्करम की शानदार पारी की बदौलत हासिल कर सकी। मार्करम ने उतार चढ़ाव के बीच एक छोर संभाले रखा और 91(93) बनाकर आउट हुए और टूर्नामेंट में दूसरा शतक जड़ने से चूक गए। उनके अलावा और कोई दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सका। डेविड मिलर दूसरे सबसे सफल द. अफ्रीकी बल्लेबाज रहे। उन्होंने 29 रन की पारी खेली। उनके अलावा टेम्बा बावूमा ने 28 और क्विंटन डिकॉक ने 24 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए 3 विकेट शाहीन अफरीदी ने लिए। वहीं दो-दो सफलता मोहम्मद वसीम और ओसामा मीर को मिली। अंत में दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक जीत केशव महाराज और तबरेज शम्सी की जोड़ी ने दिलाई। विजयी चौका द. अफ्रीकी टीम को लिए केशव महाराज ने जड़ा।
एमए चिदंबरम स्टेडियम में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 270 रन बनाए। टीम ने तेज रफ्तार से रन बनाने की कोशिश की और लगातार विकेट गंवाती गई। टीम की तरफ से बाबर आजम और सऊद शकील ने शानदार पारी खेली और अर्धशतक जड़े। हालांकि ये दोनों बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वहीं अफ्रीका की तरफ से पहला मैच खेल रहे तबरेज शम्सी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 4 विकेट झटके।
PAK vs SA Live Score: अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंचा द. अफ्रीका
अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका की टीम 6 मैच में 5 जीत के साथ भारत को पछाड़कर पहले पायदान पर काबिज हो गया है। उसके खाते में 10 अंक हैं और उसका नेट रन रेट 2.032 का हो गया है।
PAK vs SA Live Score: तबरेज शम्सी बने प्लेयर ऑफ द मैच
पाकिस्तान की टीम के खिलाफ 1 विकेट के अंतर से रोमांचक जीत में विजयी चौका जड़ने वाले तबरेज शम्सी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने गेंदबाजी में 4 विकेट 60 रन देकर चटकाए थे। इसमें बाबर आजम का अहम विकेट भी शामिल था।
PAK vs SA Live Score: पहली बार विश्व कप में लगातार चार मैच हारा पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम को विश्व कप के इतिहास में लगातार चार मैच में हार पहली बार मिली है। एक विकेट के अंतर से हार के साथ ही पाकिस्तान का विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो गया है।
PAK vs SA Live Score: पाकिस्तान को मिली 1 विकेट से हार, विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान
केशव महाराज ने फाइन लेग की दिशा में चौका जड़कर द. अफ्रीका को एक विकेट से रोमांचक जीत दिला दी।
PAK vs SA Live Score: जीत से 4 रन दूर द. अफ्रीका
तबरेज शम्सी ने पहली ही गेंद पर नवाज की एक रन लिया। जीत से 4 रन दूर द. अफ्रीका।
PAK vs SA Live Score: मोहम्मद नवाज गेंदबाजी पर
48वें ओवर में बाबर आजम ने मोहम्मद नवाज के हाथों में गेंद थमाई है। स्ट्राइक पर तबरेज शम्सी हैं।
PAK vs SA Live Score: जीत से 5 रन दूर द. अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका ने 47 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 266 रन बना लिए हैं। तबरेज शम्सी 3 और केशव महाराज 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs SA Live Score: जीत से 5 रन दूर द. अफ्रीका
46वें ओवर की चौथी गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में तबरेज शम्सी ने एक रन लिया। जीत से अब 5 रन दूर द. अफ्रीका।
PAK vs SA Live Score: जीत से 7 रन दूर दक्षिण अफ्रीका
46वें ओवर की शुरुआत मोहम्मद वसीम ने व्हाइड बॉल के साथ की। जीत से अब द. अफ्रीका 7 रन दूर है।
PAK vs SA Live Score: जीत से 8 रन दूर दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका जीत के लिए 8 रन और बनाने हैं। 46 ओवर में 9 विकेट पर 263 रन द. अफ्रीका ने बना लिए हैं।
PAK vs SA Live Score: द. अफ्रीका ने गंवाया नौवां विकेट, रऊफ ने दिलाई सफलता
दक्षिण अफ्रीका ने नौवां विकेट पारी के 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर गंवाया। हारिस रऊफ ने अपनी ही गेंद पर शानदार कैच फॉलो थ्रू में लपका। जीत के लिए 11 रन 27 गेंद में द. अफ्रीका को बनाने हैं। तबरेज शम्सी केशव महाराज का साथ देने उतरे हैं।
PAK vs SA Live Score: जीत से 11 रन दूर द. अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका ने 45 ओवर में 8 विकेट पर 260 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 11 रन और बनाने हैं। महाराज 2 और नगिडी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs SA Live Score: जीत से 15 रन दूर द. अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका ने 44 ओवर में 8 विकेट पर 256 रन बना लिए हैं। जीत के लिए द अफ्रीका को 15 रन 36 गेंद में और बनाने हैं। महाराजा 1 और नगिडी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs SA Live Score: जीत से 17 रन दूर द. अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका ने 43 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 254 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 17 रन 42 गेंद में बनाने हैं। उसके पास 2 विकेट शेष हैं। केशव महाराज 1 और नगिडी 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs SA Live Score: कोएत्जी बने शाहीन का शिकार
शाहीन अफरीदी ने 42वें ओवर की पहली गेंद पर गेराल्ड कोएत्जी को विकेट के पीछे लपकवाकर अपनी टीम को आठवीं सफलता दिलाई। कोएत्जी 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही द. अफ्रीका का स्कोर 8 विकेट पर 250 रन हो गया। जीत के लिए द. अफ्रीका को 21 रन और बनाने हैं। मैदान पर लुंगी नगिडी और केशव महाराज हैं।
PAK vs SA Live Score: मार्करम बने ओसामा का शिकार, जीत से 21 रन दूर द. अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका का एक छोर संभाले एडेन मार्करम 41वें ओवर की दूसरी गेंद पर ओसामा मीर की गेंद को चौके के लिए भेजने की कोशिश में कवर्स पर लपके गए। उन्होंने 93 गेंद में 91 रन की पारी खेली। वो दक्षिण अफ्रीका के आउट होने वाले सातवें बल्लेबाज रहे। इसके साथ ही द. अफ्रीका का स्कोर 250 रन 7 विकेट के नुकसान पर हो गया। केशव महाराज 0 और गेराल्ड कोएत्जी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs SA Live Score: जीत से 22 रन दूर द. अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 249 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 60 गेंद में 22 रन और बनाने हैं। मार्करम 91 और कोएत्जी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs SA Live Score: जीत से 36 रन दूर द. अफ्रीका
द. अफ्रीका ने 37 ओवर में 6 विकेट खोकर 235 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए उसे 36 रन और बनाने हैं। एडेन मार्करम 85 और गेराल्ड कोएत्जी 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
PAK vs SA Live Score: यानसेन बने रऊफ का शिकार, द. अफ्रीका को लगा छठा झटका
दक्षिण अफ्रीका ने 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छठा विकेट 36.5 ओवर में 235 के स्कोर पर गंवाया। यानसेन 20(14) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनका शानदार कैच बाबर आजम ने लपका। जीत से 38 रन दूर है अब द. अफ्रीका।
PAK vs SA Live Score: मिलर बने शाहीन का शिकार
डेविड मिलर पारी के 34वें ओवर की पहली गेंद पर विकेट के पीछे शाहीन अफरीदी की गेंद पर लपके गए। वो 29 रन बना सके। 206 रन पर द. अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट हो गया।