PAK vs NZ 3rd T20, Aaj ka Toss kaun Jeeta: आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच (Pakistan vs New Zealand 3rd T20) खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है जिसमें पहले मैच में मेजबान कीवी टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल की जबकि दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी। आज पाकिस्तान को सीरीज में बरकरार रहने के लिए किसी भी हाल में मैच जीतना होगा। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी मैच में भी न्यूजीलैंड की टीम को जीत मिली थी जबकि उससे पहले घरेलू ट्राई सीरीज में भी पाकिस्तान हारा था और न्यूजीलैंड की टीम ने खिताब अपने नाम किया था। आज होने वाला तीसरा टी20 मुकाबला ऑकलैंड (Auckland) के मैदान पर खेला जाएगा।
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच में टॉस कौन जीता
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड (PAK vs NZ T20 Head To Head Stats)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच अब तक 46 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 23 मैच पाकिस्तानी टीम ने जीते हैं। जबकि 21 मैचों में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया है। वहीं न्यूजीलैंड में इन दोनों टीमों के बीच खेल गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक न्यूजीलैंड में मेहमान पाकिस्तान और मेजबान न्यूजीलैंड टीम बीच 22 टी20 मैच हो चुके हैं, इनमें 14 मैचों में कीवी टीम को जीत मिली है। वहीं, पाकिस्तान टी20 क्रिकेट टीम सिर्फ 8 मुकाबलों में मेजबान न्यूजीलैंड टी20 टीम को शिकस्त देने में सफल रही है।
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 की पिच रिपोर्ट (Pakistan vs New Zealand 3rd T20 Pitch Report Today)
आज टी20 सीरीज में पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच होने वाला तीसरा मैच ऑकलैंड के ईडेन पार्क में होगा। इस ग्राउंड पर अब तक 28 टी20 मैच हो चुके हैं। इन मुकाबलों में यहां की पिच पर बल्लेबाज हावी रहे हैं। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती आई है क्योंकि यहां काफी उछाल देखने को मिलती रही है, हालांकि बल्लेबाजों के आंकड़े यहां पर फिर भी काफी अच्छे रहे हैं। ईडन पार्क में सबसे बड़ा टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर 2018 में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। उन्होंने 5 विकेट पर 245 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। ऑस्ट्रेलिया ने उस सबसे बड़े स्कोर को टारगेट का पीछा करते हुए हासिल किया था।
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 के टॉस का समय (PAK vs NZ 3rd T20 Toss Time)
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आज होने वाले तीसरे टी20 मैच का टॉस भारतीय समय के मुताबिक सुबह 11:15 बजे होगा।
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टॉस की जगह (PAK vs NZ 3rd T20 Toss Venue)
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20 मुकाबला ऑकलैंड के ईडेन पार्क मैदान पर खेला जाएगा।
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच का टॉस किसने जीता (Who Won The Toss In PAK vs NZ 3rd T20)
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। नतीजे और ताजा अपडेट्स के लिए यहां जुड़े रहिए।
तीसरे टी20 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), टिम सीफ़र्ट, फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल हे (विकेट कीपर), काइल जैमीसन, जैकब डफ़ी, ईश सोढ़ी, बेन सीयर्स।
पाकिस्तान की प्लेइंग-11: सलमान आगा (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, सइरफान खान, खुशदिल शाह, शादाब खान, अब्दुल समद, शाहीन अफरीदी, अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद, हारिस रऊफ।
टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमें (PAK and NZ T20 Teams)
न्यूजीलैंड टीमः माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स (गेम 4 और 5), जेम्स नीशम, विल ओ'रूर्के (गेम 1, 2 और 3), टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, फिन एलेन, मिशेल हे, मैट हेनरी (गेम 4 और 5), काइल जैमीसन (गेम 1, 2 और 3) और डेरिल मिशेल।
पाकिस्तान टीमः सलमान अली आगा (कप्तान), शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम, उस्मान खान, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, अब्दुल समद, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन नवाज और जहांदाद खान, शादाब खान, मोहम्मद अली, मोहम्मद हारिस, मुहम्मद इरफान खान और ओमैर बिन यूसुफ।
