Pakistan (PAK) Vs Ireland (IRE) 3rd T20 LIVE TV Telecast Channel in India: पाकिस्तान-आयरलैंड तीसरा टी20 मैच आज खेला जाना है। ये सीरीज का तीसरा व फाइनल टी20 होगा क्योंकि सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। पहला टी20 मैच पांच विकेट से हारने के बाद पाकिस्तान आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में वापसी कर ली थी।
पाकिस्तान-आयरलैंड टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
सीरीज के पहले मैच में, बाबर आजम एंड कंपनी ने पहले बल्लेबाजी की और सैम अयूब की 29 गेंदों में 45 रन और कप्तान की 57 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए। मध्यक्रम के बाकी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। इफ्तिखार अहमद की 15 गेंदों में नाबाद 37 रनों की बदौलत पाकिस्तान अच्छे लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब रहा। वहीं दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान ने आयरलैंड द्वारा दिए गए 194 रनों के लक्ष्य को 19 गेंदें शेष रहते 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली।
पाकिस्तान बनाम आयरलैंड तीसरा टी20 मैच कब है? (PAK vs IRE 3rd T20 Date and Time)
आयरलैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 14 मई, मंगलवार को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
पाकिस्तान-आयरलैंड तीसरा टी20 मैच कहां खेला जा रहा है? (PAK vs IRE 3rd T20 Venue)
पाकिस्तान बनाम आयरलैंड तीसरा टी20 मैच डबलिन के क्लोनटार्फ क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला जा रहा है।
पाकिस्तान बनाम आयरलैंड तीसरा टी20 मैच भारत में टीवी पर कैसे देखें लाइव (PAK vs IRE 3rd T20 Live Telecast in India)
भारत में आयरलैंड बनाम पाकिस्तान टी20 सीरीज का कोई टीवी प्रसारण नहीं होगा।
आयरलैंड-पाकिस्तान तीसरा टी20 मैच भारत में मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (PAK vs IRE 3rd T20 Live Streaming in India)
भारत में आयरलैंड बनाम पाकिस्तान तीसरे टी20 मैच का कोई टीवी प्रसारण नहीं होगा, लेकिन भारत में प्रशंसक पास के साथ फैनकोड ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (PAK vs IRE Squad)
आयरलैंड क्रिकेट टीमः पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, बैरी मैक्कार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट और क्रेग यंग।
पाकिस्तान क्रिकेट टीमः बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान आगा, शादाब खान, शाहीन अफरीदी और उस्मान खान।
