PAK vs ENG 2nd Test Pitch Report: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज से दूसरा टेस्ट मैच, यहां देखें पिच रिपोर्ट

PAK vs ENG 2nd Test Pitch Report In Hindi Today Match: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज से दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा। इस मैच का आयोजन भी मुल्तान में होने जा रहा है। इससे पहले मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को अपनी जमीन पर पारी के अंतर से करारी शिकस्त झेलने को मिली थी जिसके बाद उनकी चौतरफा आलोचना हुई है। अब मुकाबला एक बार फिर उसी मैदान पर है जहां मेजबान टीम लाज बचाने उतरेगी। आपको बताते हैं कैसी है इस बार मुल्तान की पिच रिपोर्ट और कुछ खास व दिलचस्प आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2024
  • पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज से दूसरा टेस्ट मैच
  • दूसरे टेस्ट का आयोजन भी मुल्तान में होगा

PAK vs ENG 2nd Test Pitch Report In Hindi Today Match: आज से पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुल्तान के मुल्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इससे पहले मुल्तान के मैदान पर ही पाकिस्तानी टीम को इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में पारी और 47 रनों के बड़े अंतर से चौथे दिन मात दे दी थी। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पास अब 1-0 की बढ़त है और अगर वे दूसरा टेस्ट जीतने में सफल रहे तो ना सिर्फ उनको सीरीज में अजेय बढ़त मिल जाएगी, बल्कि पाकिस्तान को लगातार अपने घर में दूसरी टेस्ट सीरीज हारने का दर्द झेलना होगा। इससे पहले बांग्लादेश ने पाक टीम को उन्हीं के घर में टेस्ट सीरीज में करारी मात दी थी। दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान शान मसूद (Shan Masood) के हाथों में होगी, जबकि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) होंगे जो इस मैच से वापसी कर रहे हैं। भारतीय समय के मुताबिक मैच की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से होगी। मैच का टॉस 10 बजे होगा।

PAK vs ENG 2nd Test Pitch Report

पाकिस्तान-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

अगर इन दोनों टीमों के आंकड़ों की बात करें तो पाकिस्तान और मेहमान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अब तक खेले गए 90 टेस्ट मैचों में 30 मुकाबले इंग्लैंड ने जीते हैं, जबकि पाकिस्तानी टीम सिर्फ 21 मैचों में इंग्लैंड को मात दे पाई है। वहीं 39 मैच ड्रॉ रहे। अगर बात करें पाकिस्तानी जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए अब तक के टेस्ट मैचों की तो दोनों टीमों के बीच पाकिस्तान में अब तक 26 टेस्ट मैच हुए हैं। इनमें 6 मुकाबले इंग्लैंड ने जीते हैं, वहीं मेजबान पाकिस्तानी टीम अपने घर में सिर्फ चार बार इंग्लैंड को मात देने में सफल हो पाई है।

End of Feed