PAK vs ENG 1st Test: पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग 11 का ऐलान, शाहीन अफरीदी की वापसी

Pakistan vs England 1st Test Playing XI: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ खेल जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए शान मसूद की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम का ऐलान कर दिया है। प्लेइंग 11 में टीम के कई दिग्गज और घातक खिलाड़ियों की दमदार वापसी हुई है।

Pakistan vs England 1st Test Playing XI: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाजों वाली टीम की घोषणा की है। टीम के शीर्ष तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज के लिए आक्रमण पर लौट आए हैं। शाहीन अफरीदी के साथ आमिर जमाल भी चोट के कारण पिछली सीरीज से बाहर रहने के बाद वापस आ गए हैं।

shaheen afridi icc test

शाहीन अफरीदी (फोटो- ICC)

पहले दो टेस्ट मुल्तान में खेले जाएंगे और तीसरा मैच रावलपिंडी में खेला जाएगा। बांग्लादेश ने मेजबान टीम के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीतकर पाकिस्तान को उसके घर में हरा दिया। इस बीच, इंग्लैंड की समर सीजन भी खास रहा है और वह अपने घरेलू मैदान पर पाकिस्तान पर हावी होने का लक्ष्य रखेगा।

End of Feed