PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 3 नए चेहरे हुए शामिल, किसकी हुई वापसी

PAK ODI Squad For Series Against Australia: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में किसको-किसको जगह मिली है, यहां जानिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज 2026
  • पाकिस्तान ने वनडे टीम का ऐलान किया
  • पाक टीम में 3 नए चेहरे हुए शामिल

Pakistan ODI Squad For Australia Series: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से क्लीन स्वीप झेलने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अब अगली चुनौती बड़ी मुश्किल होने वाली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले हफ्ते से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए आज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) अपनी 16 सदस्यीय टीम में तीन नए खिलाड़ियों को शामिल कर लिया है।

Pakistan Squad Announced For PAK vs AUS ODI Series

पाकिस्तान की वनडे टीम का ऐलान

विकेटकीपर-बल्लेबाज रोहैल नाज़िर, तेज गेंदबाज अहमद दानियाल और ऑलराउंडर अराफ़ात मिन्हास ने कुछ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, लेकिन उन्हें पहली बार वनडे टीम में चुना गया है। नाज़िर और ग़ाज़ी गोरी टीम में दो विकेटकीपर हैं। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच 30 मई को रावलपिंडी में खेला जाएगा। इसके बाद दो और चार जून को लाहौर में मैच खेले जाएंगे।

End of Feed