PAK vs AUS: एयरपोर्ट पहुंचने में लेट हो गए पाकिस्तान के हेड कोच, सिडनी टेस्ट से पहले छूट गई फ्लाइट

Pakistan vs Australia 3rd Test: एक कोच का काम होता है कि वे टीम में अनुशासन बनाए रखे लेकिन पाकिस्तान के कोच तो खुद ही इसके विपरीत काम करते दिख रहे हैं। सिडनी टेस्ट से पहले वे फ्लाइट पकड़ने के लिए ही सही समय पर नहीं पहुंचे।

Pakistan vs Australia 3rd Test: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रहे टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच सिडनी में 3 दिसंबर 2023 से खेला जाने वाला है। इस मैच की शुरुआत से पहले ही पाकिस्तान के हेड कोच मोहम्मद हफीज की ऑस्ट्रेलिया में बुरी तरह फजीहत हो गई है। दरअसल पूर्व खिलाड़ी मेलबर्न से सिडनी की फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट ही देरी से पहुंचा जिसके चलते उन्हें इसे मिस करना पड़ा।

Mohammad Hafeez

मोहम्मद हफीज (फोटो- Twitter)

एक कोच का काम होता है कि वे टीम में अनुशासन बनाए रखे लेकिन पाकिस्तान के कोच तो खुद ही इसके विपरीत काम करते दिखे। पाकिस्तानी समाचार आउटलेट GEO न्यूज़ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हफ़ीज़ को अपनी उड़ान लेने में देर हो गई और एयरलाइन कर्मचारियों ने उन्हें उड़ान में चढ़ने की अनुमति नहीं दी।

End of Feed