वनडे वर्ल्ड कप में टिकटों की धूम, RO-KO को आखिरी बार देखने के लिए 12 दिन में करोड़ों टिकटों के आवेदन

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर फैंस में गजब की दीवानगी है। इस बार विराट कोहली और रोहित शर्मा का यह आखिरी वर्ल्ड कप होने वाला है। इसको लेकर भी फैंस उन्हें देखने को मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं।

वनडे वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाना है। इसके लिए कार्यक्रमों की घोषणा आईसीसी ने ठीक एक साल पहले कर दी है। इस बार का वर्ल्ड कप 14 टीमों के बीच खेला जाएगा जो लंबा चलेगा। वर्ल्ड कप 2027 का आगाज दो अक्टूबर को जबकि इसका फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा।

ODI World Cup 2027

वनडे वर्ल्ड कप 2027 (साभार-X)

रोहित-कोहली का आखिरी वर्ल्ड कप

विराट कोहली ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि इस बार का वनडे वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी है। रोहित और कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद एक साथ इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। टेस्ट से भी संन्यास की घोषणा दोनों ने 10 दिन के भीतर कर दिया था। कोहली के साथ रोहित का भी यह आखिरी वर्ल्ड कप होने जा रहा है और फैंस इस मौके को गंवाना नहीं चाहते। यही कारण है कि वर्ल्ड कप की टिकटों को लेकर गजब का क्रेज देखा जा रहा है।

End of Feed