NZ vs SA Live Streaming: कब और कहां देखें साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 15, 2026, 06:38 AM IST

NZ vs SA Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम टी20 सीरीज में भिड़ने वाली है। पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड इस सीरीज में अपने कुछ सीनियर खिलाड़ियों के बिना उतरेगी।

NZ vs SA Live Streaming: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार 5 मैच की टी20 सीरीज में भिड़ने वाली है। पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला बे-ओवल माउंड मांउगानुई में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका की कमान केशव महाराज के पास है जबकि न्यूजीलैंड की टीम का नेतृत्व मिचेल सेंटनर कर रहे हैं।

nz vs sa live streaming.

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो न्यूजीलैंड के टीम रनर-अप रही थी। फाइनल में उसे भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जबकि साउथ अफ्रीका का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया था। सेमीफाइनल में उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी थी, जहां फिन एलन ने तूफानी शतकीय पारी खेली थी। साउथ अफ्रीका के लिए इस सीरीज में राहत की बात यह है कि फिन एलन इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। एलन के अलावा कई सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इसके बावजूद दमदार टक्कर होने की उम्मीद है। अगर आप यह मुकाबला देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed