LIVENZ vs SA 3rd T20I Live Score: लैथम की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा
NZ vs SA Live Score Today Match (न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका आज का मैच) Aaj ke Match ka Live streaming Online Updates: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के नाम रहा। यह मुकाबला इडेन पार्क ऑकलैंड में खेला गया। न्यूजीलैंड के सामने 137 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

NZ vs SA 3rd T20I Live Score: लैथम की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदा
NZ vs SA Live Score Today Match (न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका आज का मैच) Aaj ke Match ka Live streaming Online Updates: टॉम लैथम के नाबाद 63 रन की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। 137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की ओर से कॉन्वे और लैथम ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने तीसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 137 रन का लक्ष्य रखा। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उसके गेंदबाजों ने उनके इस फैसले को सही ठहराते हुए केवल 46 रन के स्कोर पर 5 विकेट गिरा दिए थे। वो तो भला हो जॉर्ज लिंडे और जेराल्ड कोएट्जे का जिन्होंने 34 रन की साझेदारी कर टीम को 100 रन के पार पहुंचा जिया। कोएट्जे ने 16 और लिंडे ने 23 रन की पारी खेली। 5 मैच की सीरीज फिलहाल एक-एक की बराबरी पर है। पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से अपने नाम किया था, जबकि दूसरा मुकाबला जीतकर न्यूजीलैंड ने वापसी की थी। दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 68 रन पटखनी दी थी।
आज के मैच में प्लेइंग इलेवन-
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन- डेवन कॉन्वे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, कोल मैककॉन्ची, जोश क्लार्कसन, लॉकी फर्ग्यूसन, काइल जैमीसन, बेन सियर्स
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन- दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): वियान मुल्डर, टोनी डी ज़ोर्ज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएट्जे, केशव महाराज (कप्तान), नकोबानी मोकोएना, लुथो सिपामला
NZ vs SA 3rd T20I Live Score: न्यूजीलैंड की 8 विकेट से जीत
टॉम लैथम के नाबाद 63 रन की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। 137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की ओर से कॉन्वे और लैथम ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की।
NZ vs SA 3rd T20I Live Score: टॉम लाथम ने अर्धशतक पूरा किया
न्यूजीलैंड के अनुभवी ओपनर टॉम लाथम ने 45 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है।
south africa vs new zealand Live Score: लाथम अर्धशतक के करीब, स्कोर 100 पार
ओपनर टॉम लाथम अपने अर्धशतक के करीब हैं और टीम का स्कोर 100 पार हो चुका है।
NZ vs SA 3rd T20I Live Score: पहला विकेट गिरा
न्यूजीलैंड का पहला विकेट डेवोन कॉनवे के रूप में गिरा, वो 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने ओपनर लाथम के साथ पहले विकेट के लिए 96 रनों की पार्टनरशिप की।
south africa vs new zealand Live Score: 10 ओवर खत्म, अब कितने रन बाकी?
न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 85 रन बना लिए हैं । अब उनको 60 गेंदों में 52 रन चाहिए।
south africa vs new zealand Live Score: कॉनवे और लाथम टिके
न्यूजीलैंड के ओपनर्स डेवोन कॉनवे और टॉम लाथम पिच पर टिक गए हैं। लाथम 39 रन और कॉनवे 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
south africa vs new zealand Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 80 रन के पार
न्यूजीलैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए अपना स्कोर 80 रन के पार पहुंचा दिया है।
south africa vs new zealand Live Score: न्यूजीलैंड ने 50 रन बना लिए हैं
न्यूजीलैंड ने 137 रन का पीछा करते हुए बिना किसी विकेट के लिए 52 रन बना लिए हैं। कॉन्वे 24 और लैथम 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
south africa vs new zealand Live Score: 2 ओवर बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 5 रन
2 ओवर बाद न्यूजीलैंड ने 5 रन बना लिए हैं। कॉन्वे और लैथम बल्लेबाजी कर रहे हैं। लैथम अब तक खाता नहीं खोल पाए हैं।
south africa vs new zealand Live Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू, लैथम औ कॉन्वे ने की है पारी की शुरुआत। 137 रन का है टारगेट। एक-एक से बराबरी पर है सीरीज।
south africa vs new zealand Live Score: साउथ अफ्रीका ने बनाए 136 रन
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के सामने 137 रन का लक्ष्य है।
south africa vs new zealand Live Score: आखिरी जोड़ी मैदान पर मौजूद
साउथ अफ्रीका की आखिरी जोड़ी खेल रही है। 19वें ओवर का खेल जारी है। सिपामला और नकोबानी मोकोएना कर रहे हैं बल्लेबाजी।
south africa vs new zealand Live Score: 7 विकेट गंवा चुकी साउथ अफ्रीका
15 ओवर का खेल हो चुका है। साउथ अफ्रीका 7 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना चुकी है। महाराज और कोएट्जे बल्लेबाजी कर रहे हैं।
south africa vs new zealand Live Score: 13 ओवर का खेल खत्म
13 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं। लिंडे और कोएट्जे बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों 7वें विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी कर चुके हैं।
SA vs NZ Live Score: 3 विकेट खोकर मुश्किल में साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट गंवा दिए हैं। 36 रन के स्कोर पर उसके 3 विकेट गिर चुके हैं। रुबिन हरमन और जेसन स्मिथ की जोड़ी मैदान पर बनी हुई है।
SA vs NZ Live Score: दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): वियान मुल्डर, टोनी डी ज़ोर्ज़ी, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएट्जे, केशव महाराज (कप्तान), नकोबानी मोकोएना, लुथो सिपामला
SA vs NZ Live Score:न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवन कॉन्वे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, बेवन जैकब्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, कोल मैककॉन्ची, काइल जैमीसन, बेन सियर्स, लॉकी फर्ग्यूसन
NZ vs SA Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
आज के मुकाबले में टॉस न्यूजीलैंड ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।
NZ vs SA Live Score: मिचेल सैंटनर के ऊपर जिम्मेदारी
टी20 विश्व कप सेमीफाइनल जीतने के बाद अब कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर के ऊपर जिम्मेदारी है कि वो टी20 सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करें क्योंकि मुकाबला उन्हीं के मैदान पर हो रहा है।
NZ vs SA Live Score: आज के मैच का मैदान