NZ vs SA 5th T20I Live Score: न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवें टी20 मैच का लाइव स्कोर, होने वाला है टॉस
NZ vs SA 2nd T20I LIVE SCORE: आज न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पांचवां व अंतिम टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज में अब तक दोनों टीमों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली है और अब बात ट्रॉफी पर आकर अटक गई है क्योंकि सीरीज 2-2 की बराबरी पर है। मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने दो मैच जीते, जबकि मेहमान दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने भी सीरीज में दो मैच जीतकर अब फैसला अंतिम मैच पर लाकर खड़ा कर दिया है।
New Zealand vs South Africa 2nd T20 Live Score Updates: मेजबान न्यूजीलैंड और मेहमान दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच आज पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। उसके बाद दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने 68 रनों की जीत के साथ बराबरी कर ली। फिर तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट से बड़ी जीत हासिल की और लगातार दो जीत के साथ सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। हालांकि, चौथे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने गजब का जज्बा दिखाया और न्यूजीलैंड को 19 रनों से शिकस्त देते हुए सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली। अब आज पांचवें टी20 मैच में जो जीता वो सीरीज का विजेता बनेगा।
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीमें (NZ and SA T20 Squads)
साउथ अफ्रीका की टीम (South Africa Squad)- टोनी डी जॉर्जी, जेसन स्मिथ, जॉर्डन हरमन, जॉर्ज लिंडे, वियान मुल्डर, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), प्रेनेलन सुब्रायेन, डियान फॉरेस्टर, जेराल्ड कोएट्जे, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज (कप्तान), लुथो सिपाम्ला, रुबिन हरमन, एंडिले सिमलेन और नकोबानी मोकोएना।
न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Squad)- टॉम लाथम (कप्तान, चौथा से पांचवां मैच), मिचेल सैंटनर (कप्तान, पहले से तीसरे मैच तक), केटीन क्लार्क (चौथे और पांचवें मैच), जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर (विकेटकीपर) (चौथे और पांचवां), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर) (पहले से तीसरे मैच), लॉकी फर्गसन (दूसरे से तीसरे), जक फॉल्केस, बेवोन जैकब्स, काइल जैमिसन, निक केली, जे डेन लेनोक्स (चौथे से पांचवें), कोल मैककोन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ और ईश सोढ़ी।
