LIVE

NZ vs SA 4th T20I Live Score: न्यूजीलैंड को 19 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने की बराबरी

समीर कुमार ठाकुरUpdated Mar 22, 2026, 15:09 IST

New Zealand vs South Africa, 4th T20 Live Score Today Match (न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम का स्कोरकार्ड लाइव क्रिकेट स्कोर) NZ बनाम SA Aaj Ke Pahle T20 Match Ka Toss Time, Weather Pitch Report, Live Streaming, Online Scorecard Live Updates: न्यूजीलैंड को 19 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने 5 मैच की टी20 सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 165 रन का लक्ष्य दिया और फिर न्यूजीलैंड की टीम को 145 रन पर आउट कर जीत दर्ज कर ली।

NZ vs SA 4th T20I Live Score: न्यूजीलैंड को 19 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने की बराबरी
NZ vs SA 4th T20I Live Score: न्यूजीलैंड को 19 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने की बराबरी

NZ vs SA 4th T20I Live Score: साउथ अफ्रीका ने चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर 5 मैच की सीरीज में बराबरी कर ली। चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के सामने 165 रन का लक्ष्य था, लेकिन अफ्रीकी गेंदबाजी के सामने मेजबान टीम केवल 145 रन ही बना पाई और साउथ अफ्रीका ने यह मुकाबला 19 रन से जीत लिया। न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक 32 रन की पारी टिम रॉबिन्सन ने खेली। इसके अलावा डेन क्लीवर ने 26 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक 3 विकेट जेराल्ड कोएट्जे ने झटके जबकि केशव महाराज, सुब्रायन और बार्टमैन ने 2-2 विकेट चटकाए।

इससे पहले कॉनर एस्टरहुइज़न की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 165 रन का लक्ष्य रखा। एस्टरहुइज़न ने 36 गेंद में 57 जबकि रुबीन हरमन ने 27 रन की पारी खेली। एस्टरहुइज़न ने टॉनी डी जॉर्जी के साथ दूसरे विकेट के लिए केवल 56 गेंद में 81 रन की साझेदारी की। साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और वियान मुल्डर बिना खाता खोले आउट हो गए। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमिसन ने 2 विकेट चटकाए।


आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम रॉबिन्सन, कैटीन डी क्लार्क, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), निक केली, बेवॉन जैकब्स, जिमी नीशम (कप्तान), जोश क्लार्कसन, कोल मैककोन्ची, जैकरी फॉल्क्स, काइल जैमीसन, बेन सियर्स

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): वियान मुल्डर, टोनी डी जॉर्जी, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, जेराल्ड कोएट्जे, केशव महाराज (कप्तान), प्रेनेलन सुब्रायन, ओटनील बार्टमैन

MAR 22, 2026 15:06 IST

NZ vs SA 4th T20I Live Score: साउथ अफ्रीका ने की बराबरी

साउथ अफ्रीका ने चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर 5 मैच की सीरीज में बराबरी कर ली। चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के सामने 165 रन का लक्ष्य था, लेकिन अफ्रीकी गेंदबाजी के सामने मेजबान टीम केवल 145 रन ही बना पाई और साउथ अफ्रीका ने यह मुकाबला 19 रन से जीत लिया। न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक 32 रन की पारी टिम रॉबिन्सन ने खेली। इसके अलावा डेन क्लीवर ने 26 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से केशव महाराज सहिज जेराल्ड कोएट्जे, सुब्रायन और बार्टमैन ने 2-2 विकेट चटकाए।
MAR 22, 2026 14:42 IST

NZ vs SA 4th T20I Live Score: चला महाराज का जादू

केशव महाराज ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर न्यजीलैंड को हार के करीब पहुंचा दिया। 14वें ओवर में न्यूजीलैंड की टीम 7 विकेट गंवा चुकी है जबकि उसने अब तक केवल 112 रन बनाए हैं।
MAR 22, 2026 14:30 IST

NZ vs SA 4th T20I Live Score: न्यूजीलैंड को लगा 5वां झटका

न्यूजीलैंड ने अपना 5वां विकेट गंवा दिया है। 96 रन के स्कोर पर उसे यह झटका लगा है। जीत से अब भी न्यूजीलैंड की टीम 70 रन दूर है।
MAR 22, 2026 13:53 IST

NZ vs SA 4th T20I Live Score: 50 रन के करीब न्यूजीलैंड

165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं।
MAR 22, 2026 13:39 IST

NZ vs SA 4th T20I Live Score: न्यूजीलैंड ने धमाकेदार शुरुआत की

165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने धमाकेदार शुरुआत की। दूसरे ओवर में उसने बिना किसी नुकसान के 25 रन बना लिए हैं। टिम रॉबिन्सन और क्लार्क ने पारी की शुरुआत की है।
MAR 22, 2026 13:18 IST

south africa vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड को मिला 165 रन का लक्ष्य

कॉनर एस्टरहुइज़न की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 165 रन का लक्ष्य रखा। एस्टरहुइज़न ने 36 गेंद में 57 जबकि रुबीन हरमन ने नाबाद 28 रन की पारी खेली। एस्टरहुइज़न ने टॉनी डी जॉर्जी के साथ दूसरे विकेट के लिए केवल 56 गेंद में 81 रन की साझेदारी की। साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और वियान मुल्डर बिना खाता खोले आउट हो गए। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमिसन ने 2 विकेट चटकाए।
MAR 22, 2026 13:09 IST

south africa vs New Zealand Live Score: दो ओवर का खेल बाकी

18 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। दो ओवर का खेल बाकी है। क्या टीम 170 रन के पार पहुंच सकती है, क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो न्यूजीलैंड के लिए चेज आसान नहीं होगा।
MAR 22, 2026 12:35 IST

south africa vs New Zealand Live Score: दो विकेट लेकर न्यूजीलैंड ने की वापसी

5 गेंद के भीतर दो विकेट लेकर न्यूजीलैंड ने वापसी कर ली। 11 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। रुबीन हरमन और फोरेस्टर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
MAR 22, 2026 12:27 IST

south africa vs New Zealand Live Score: कॉनर एस्टरहुइज़न का अर्धशतक

कॉनर एस्टरहुइज़न ने अर्धशतक जड़ दिया। वह 34 गेंद में 53 रन की पारी खेलकर नाबाद हैं। दूसरे विकेट के लिए टॉनी डी जॉर्जी के साथ वह केवल 55 गेंद में 81 रन जोड़ चुके हैं।
MAR 22, 2026 12:15 IST

south africa vs New Zealand Live Score: साउथ अफ्रीका के 50 रन पूरे

शुरुआती झटके से उबरते हुए साउथ अफ्रीका ने 7वें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। कॉनर एस्टरहुइज़न अर्धशतक के करीब हैं और 25 गेंद में 45 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 22, 2026 11:26 IST

south africa vs New Zealand Live Score: आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम रॉबिन्सन, कैटीन डी क्लार्क, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), निक केली, बेवॉन जैकब्स, जिमी नीशम (कप्तान), जोश क्लार्कसन, कोल मैककोन्ची, जैकरी फॉल्क्स, काइल जैमीसन, बेन सियर्स

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): वियान मुल्डर, टोनी डी जॉर्जी, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, जेराल्ड कोएट्जे, केशव महाराज (कप्तान), प्रेनेलन सुब्रायन, ओटनील बार्टमैन
MAR 22, 2026 11:18 IST

south africa vs New Zealand Live Score: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आपको बता दें कि यहां चेज करने वाली टीम की जीत का प्रतिशत ज्यादा है।
MAR 22, 2026 10:51 IST

south africa vs New Zealand Live Score: 2 विकेट दूर हैं जिमी नीशम

आज का मुकाबला जिमी नीशम के लिए खास है। इस मुकाबले में वह टीम की कमान संभाल रहे हैं। इसके अलावा वह केवल दो विकेट दूर हैं। दो विकेट लेते ही वह एडम मिल्ने को पीछे छोड़कर न्यूजीलैंड के छठे सबसे ज्यादा टी20I विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।
MAR 22, 2026 10:44 IST

south africa vs New Zealand Live Score: 21 साल का इंतजार

न्यूजीलैंड 21 साल के इंतजार को खत्म कर सकती है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली छह द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला की बात करें तो कीवी टीम केवल एक ही जीत पाई है। 2005 में आखिरी बार उसने यह उपलब्धि हासिल की थी।
MAR 22, 2026 10:20 IST

south africa vs New Zealand Live Score: कैसी है आज के मैच की पिच

स्काई स्टेडियम में खेले गए पिछले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 159 रहा है। हालांकि, इनमें दो बार 200 से अधिक का स्कोर भी शामिल है। इस मैदान पर खेले गए पिछले तीन मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। वेलिंगटन में मौसम ठंडा रहने की संभावना है, तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, हवा चलती रहेगी।
MAR 22, 2026 10:05 IST

south africa vs New Zealand Live Score: नए कप्तान के नेतृत्व में उतरेगी कीवी टीम

MAR 22, 2026 10:01 IST

south africa vs New Zealand Live Score: टीवी पर कहां देखें यह मुकाबला

अगर आप न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो आप इसे टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देखी जा सकती है।
MAR 22, 2026 09:53 IST

south africa vs New Zealand Live Score: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला भारतीय समयनुसार 11.45 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 11.15 बजे होगा। सीरीज में फिलहाल न्यूजीलैंड की टीम हावी है और 3 में से दो मुकाबला जीत चुकी है। साउथ अफ्रीका ने पहला मुकाबला जीता था, उसके बाद उसे लगातार दो मुकाबलों में हार मिली है।
MAR 22, 2026 09:36 IST

south africa vs New Zealand Live Score: चौथा टी20 मुकाबला आज

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज स्काई स्टेडियम वेलिंगटन में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद खास है। साउथ अफ्रीका के पास सीरीज में बने रहने के लिए यह आखिरी मौका है, क्योंकि मेहमान टीम 1-2 से पिछड़ रही है। वहीं न्यूजीलैंड की कोशिश होगी कि वह यह मुकाबला जीतकर सीरीज यहीं अपने पक्ष में कर ले।