NZ vs SA Tri Series Highlights: केन विलियमसन ने खेली शतकीय पारी, द.अफ्रीका को हराकर ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड

NZ vs SA 2nd ODI Tri Series Highlights: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द.अफ्रीका को ट्राई सीरीज के दूसरे वनडे मैच में करारी हार थमा दी है। इसी के साथ उन्होंने इस ट्राई सीरीज के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसमें केन विलियमसन ने खास योगदान दिया है।

NZ vs SA 2nd ODI Tri Series Highlights: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में सोमवार, 10 फरवरी को खेले गए मैच में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 133 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचा दिया। विलियमसन के इस बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ब्लैक कैप्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है।

Kane Williamson century ICC

केन विलियमसन (फोटो- ICC)

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 304 रन का स्कोर बनाया। मैथ्यू ब्रेट्ज़के ने अपने डेब्यू मैच में 148 गेंदों पर 150 रन की ऐतिहासिक पारी खेली, जो डेब्यू पर किसी भी खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर है। हालांकि, उनका यह प्रदर्शन भी टीम को जिताने के लिए पर्याप्त नहीं रहा।

End of Feed