NZ vs PNG T20 World Cup 2024 Match LIVE Telecast: अपने आखिरी लीग मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी से भिड़ेगी कीवी टीम, कहां देखें आज के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट

NZ vs PNG T20 World Cup 2024 Match Today, New Zealand vs Papua New GuineaT20 T20i LIVE TV Telecast Channel in India: टी20 वर्ल्ड कप का 39वां मुकाबला न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेला जाएगा। दोनों के लिए यह आखिरी लीग मुकाबला है।

टी20 वर्ल्ड कप का 39वां मुकाबला न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला ब्रायन लारा स्टेडियम त्रिनिदाद में खेला जाएगा। दोनों ही टीम सुपर-8 की रेस से बाहर निकल चुकी है। खासतौर के साल 2014 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब न्यूजीलैंड की टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई। केन विलियमसन की टीम जीत के साथ इस सफर का अंत करना चाहेगी।

NZ vs png live streaming.

न्यूजीलैंड बनाम पापुआ न्यू गिनी लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)

कीवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के लिए यह मुकाबला बेहद खास है क्योंकि उन्होंने ऐलान कर दिया है कि यह उनका आखिरी टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला है। दूसरी तरफ पापुआ न्यू गिनी की कोशिश होगी कि वह कम से कम टी20 वर्ल्ड कप में एक मुकाबला जीत कर इसे फिनिश करे। अब तक खेले गए 3 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। यदि आप भी इस मैच का आनंद लेना चाहते हैं और ट्रेंट बोल्ट तो इस खास मैच में खेलते देखना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed