NZ vs AUS 2nd Test Day 1 Highlights: हेजलवुड की दहाड़, पहली पारी में न्यूजीलैंड 162 पर ऑल आउट

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 8, 2024, 04:23 PM IST

NZ vs AUS 2nd Test Day 1 Highlights: जोश हेजलवुड के 5 विकेटों के दम पर क्राइस्टचर्च में शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को पहली पारी में 162 रन पर समेट दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जवाब में अपनी पहली पारी में 124 रन के अंदर 4 विकेट गंवा दिए थे।

NZ vs AUS 2nd Test Score: जोश हेजलवुड के पांच विकेट के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड को 162 रन पर आउट कर दिया । केन विलियमसन और टिम साउदी के सौवे टेस्ट का जश्न इससे फीका पड़ गया।

NZ vs AUS 2nd Test Day 1 Highlights

न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट के पहले दिन का हाल (AP)

विलियमसन अपने सौवे टेस्ट में 17 रन पर आउट हो गए । न्यूजीलैंड के लिये सर्वाधिक 38 रन टॉम लाथम ने बनाये । साउदी ने 26 रन बनाये और मैट हेनरी (29) के साथ नौवे विकेट के लिये 55 रन जोड़े जो उनकी टीम के लिये सबसे बड़ी साझेदारी थी।

End of Feed