NZ vs WI Highlights: न्यूजीलैंड ने जीती 3 मैच की वनडे सीरीज, वेस्टइंडीज का किया सूपड़ा साफ

NZ vs WI Highlights: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज जीत ली। तीसरे और आखिरी मुकाबले में उसने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हरा दिया। कीवी टीम ने जरूरी 162 रन 6 विकेट खोकर हासिल किया।

NZ vs WI Highlights: मार्क चैपमैन के अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने शनिवार को तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराकर श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली। चैपमैन (64) ने 58 गेंदों में अपना चौथा एकदिवसीय अर्धशतक पूरा किया और माइकल ब्रेसवेल (नाबाद 40) के साथ पांचवें विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की जिससे न्यूजीलैंड ने 162 रन के लक्ष्य को 19.3 ओवर शेष रहते हुए छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की ओर से मैथ्यू फोर्ड और जेडेन सील्स ने 2-2 विकेट चटकाए।

NZ vs WI

न्यूजीलैंड और वेस्टइंजीत (साभार-BlackCap)

इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसकी पूरी टीम 36.2 ओवर में 161 रन पर आउट हो गई। वेस्टइंडीज की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छु पाए। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने चार जबकि जैकब डफी और मिचेल सैंटनर ने दो-दो विकेट लिए। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने 3 मैच की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड ने पहला मैच सात रन से और दूसरा मैच पांच विकेट से जीता था। इससे पहले 5 मैच की टी20 सीरीज को न्यूजीलैंड ने 3-1 से अपने नाम किया था।

End of Feed