ओपनिंग मैच से पहले आरसीबी की बढ़ी मुश्किलें, एक और खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट में हुए फेल

आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच से पहले आरसीबी की टीम को एक और झटका लगा है। जोश हेजलवुड के फिटनेस पर पहले से ही सवाल थे और अब एक और गेंदबाज फिटनेस टेस्ट में फेल हो गया है।

आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच से पहले डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा। जोश हेजलवुड की फिटनेस पर पहले ही सस्पेंस था, लेकिन अब इस टीम के एक और गेंदबाज फिटनेट टेस्ट नहीं पास कर पाए। श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा फिटनेस टेस्ट में असफल रहने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के कम से कम शुरुआती चरण से बाहर हो गए हैं, जिससे मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को एक और झटका लगा है।

Nuwan Tushara

नुवान तुषारा (साभार-X)

ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिटनेस टेस्ट के मानदंडों को पूरा न कर पाने के कारण श्रीलंका बोर्ड ने उन्हें एनओसी देने से इनकार कर दिया है, जिससे वे टूर्नामेंट में तत्काल भाग लेने के लिए अनुपलब्ध हो गए हैं। एसएलसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, विदेशी लीगों में चयन के लिए पात्र होने के लिए खिलाड़ियों को पांच फिटनेस मापदंडों में से 29 में से न्यूनतम 17 अंक प्राप्त करने होते हैं, लेकिन इसमें वह असफल रहे। एसएलसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले डी सिल्वा ने पुष्टि की कि तेज गेंदबाज निर्धारित योग्यता हासिल नहीं कर पाए। तुषारा को चार से पांच दिनों के अंतराल के बाद फिटनेस मूल्यांकन कराने का एक और मौका मिलेगा।

End of Feed