'अब पहली ही गेंद उड़ाने के बारे में सोचता हूं', तिलक वर्मा ने बताई अपनी आगे की रणनीति और तकनीक में बदलाव

Tilak Varma Statement: भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा अब आने वाले समय में और भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। उनका खेलने का नजरिया थोड़ा बदल चुका है, जिसके बारे में उन्होंने खुलकर बयां किया है।

भारत के उप-कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) का कहना है कि बैटिंग ऑर्डर में नंबर तीन से नंबर पांच पर खिसकने से उनकी सोच में थोड़ा बदलाव आया है। अब वह क्रीज पर जमने के बजाय पहली ही गेंद से बाउंड्री लगाने की कोशिश करते हैं। पिछले 12 महीनों में तिलक ने 'चेज़ मास्टर' (लक्ष्य का पीछा करने में माहिर) के रूप में अपनी पहचान बनाई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में भी, उन्होंने नीतीश रेड्डी के साथ मिलकर एक मुश्किल लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। पांच मैचों की इस सीरीज में भारत ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Now I Want to hit from first ball says Tilak Varma

तिलक वर्मा

चौथे T20I से पहले उन्होंने कहा, "मेरे पास पावर-हिटिंग की क्षमता पहले से थी; मैंने नंबर तीन पर भी रन बनाए हैं। अब, नंबर पांच या छह पर बल्लेबाजी करते हुए, अगर पहली गेंद ही ऐसी होती है जिस पर शॉट खेला जा सके, तो मैं बाउंड्री लगाने के बारे में सोचता हूं। अगर ऐसा नहीं होता, तो मैं मैच को आगे तक ले जाने (डीप ले जाने) पर ध्यान देता हूं। मैं थोड़ा ज्यादा समय लेता हूं। शुरुआत में, मैं सिंगल और डबल लेने पर फोकस करता हूं, और गैप ढूंढकर चौके या दो रन निकालने की कोशिश करता हूं।"

End of Feed