क्रिकेट

रोहित शर्मा या विराट कोहली नहीं, ये खिलाड़ी है पैट कमिंस का पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर

Pat Cummins Picks His Favourite Indian Cricketer: आईपीएल 2024 के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक सनराइजर्स हैदराबाद व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने अपना पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर चुना है। उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को नजरअंदाज करते हुए इस भारतीय क्रिकेटर को अपना फेवरेट बताया है।

Image

पैट कमिंस ने चुना अपना पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर (IPLT20/AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का बयान
  • कमिंस ने बताया अपना पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर
  • विराट कोहली और रोहित शर्मा को किया नजरअंदाज

आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद और ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) इस समय सातवें आसमान पर हैं। एक तरफ उनको आईपीएल नीलामी इतिहास में दूसरे सबसे महंगे क्रिकेटर (20.50 करोड़ रुपये) के रूप में खरीदकर हैदराबाद टीम का कप्तान बनाया गया, दूसरी तरफ उनके कप्तान बनते ही हैदराबाद टीम का काया कल्प हो गया। उनकी टीम ने कई रिकॉर्डतोड़ जीत के बाद आईपीएल 2024 में बुधवार रात लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 10 विकेट से रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की। अब आपको बताते हैं कि इस दिग्गज खिलाड़ी का पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर कौन है।

बुधवार को अपने 31वें जन्मदिन पर शानदार जीत हासिल करने वाले पैट कमिंस ने 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' (Humans Of Bombay) सोशल मीडिया चैनल पर बातचीत करते हुए कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उनसे ये सवाल हुआ कि भारतीय क्रिकेटरों में उनका सबसे पसंदीदा खिलाड़ी कौन है? कमिंस ने सभी को चौंकाते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के नाम नजरअंदाज कर दिए, बल्कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अपना फेवरेट भारतीय क्रिकेटर चुना। कमिंस ने कहा, "मैं तेज गेंदबाज के रूप में सोचता हूं। मुझे जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी करते देखना अच्छा लगता है।"

इसके अलावा उनसे 2023 वनडे विश्व कप और फाइनल मैच में भारत पर जीत को लेकर भी सवाल हुए। इस मामले पर भी कमिंस ने खुलकर बात की और अपनी राय सामने रखी। कमिंस के मुताबिक भारत बेहतरीन लय में था लेकिन उसके बावजूद कहीं ना कहीं उनको भरोसा था कि विश्व कप ऑस्ट्रेलिया ही जीतेगी।

पैट कमिंस ने कहा, "जरूर एक विश्वास था। हम 50-50 सोच रहे थे लेकिन वे शानदार क्रिकेट खेल रहे थे। भारत ने टूर्नामेंट में शानदार क्रिकेट खेला, लेकिन हम उनको पहले भी कई बार हरा चुके हैं। उन्होंने हमको पहले राउंड में हरा दिया था, लेकिन हमने सोचा कि अगर हम उस दिन अच्छा खेले, तो हमारे पास ये काम करने के लिए अच्छे खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article