क्रिकेट

IPL 2024, SRH vs LSG Highlights: पैट कमिंस के बर्थडे पर हेड-अभिषेक ने दिया रिकॉर्डतोड़ जीत का तोहफा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 8, 2024, 11:17 PM IST

IPL 2024, SRH vs LSG Highlights: अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने एक और जीत का स्वाद चखा। हैदराबाद ने लखनऊ को अपने घर में 10 विकेट से हराया। टीम की यह 12 मैचों में 7वीं जीत है। इसी जीत के साथ टीम 14 अंक के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

Image

जीत का जश्न मनाते हुए हैदराबाद के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

IPL 2024, SRH vs LSG Highlights: अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने एक और जीत का स्वाद चखा। दोनों खिलाड़ियों ने कप्तान पैट कमिंस को जन्मदिन पर जीत का तोहफा दिया। हैदराबाद ने लखनऊ को अपने घर में 10 विकेट से हराया। टीम की यह 12 मैचों में 7वीं जीत है। इसी जीत के साथ टीम 14 अंक के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी ने उतरी टीम लखनऊ ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 62 गेंद शेष रहते हुए बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया।

लखनऊ की खराब शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की शुरुआत खराब रही। 11.2 ओवर में 66 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बडोनी ने 30 गेंद में 55 और पूरन ने 25 गेंद में 48 रन बनाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 55 गेंद में 99 रन जोड़े। पावरप्ले के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट पर 27 रन था। चोटिल मोहसिन खान की जगह खेल रहे क्विंटोन डिकॉक कोई कमाल नहीं कर सके और भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग में नीतिश कुमार रेड्डी को कैच दे बैठे। भुवनेश्वर ने पांचवें ओवर में फिर विकेट चटकाया और मार्कस स्टोइनिस को पवेलियन भेजा। वैसे इस विकेट का श्रेय युवा सनवीर सिंह को जाता है जिन्होंने मिडआन पर शानदार कैच लपका। पिच से लखनऊ को कोई मदद नहीं मिली और बल्लेबाजों के लिये स्ट्रोक्स लगाना मुश्किल हो गया था। कप्तान केएल राहुल (29) और कृणाल पंड्या (29) बड़ी पारियां नहीं खेल सके। कृणाल ने जयदेव उनादकट को स्ट्रेट छक्का लगाया और आठवें ओवर में ही एक और छक्का जड़कर 15 रन निकाले । बडोनी ने नटराजन को 14वें ओवर में तीन चौके लगाकर 17 रन बनाए। अगले ओवर में लेग स्पिनर विजय कांत को उन्होंने और पूरन ने एक छक्का और एक चौका लगाया। बडोनी ने 17वें ओवर में नटराजन को दो चौके और लगाये । उन्होंने सिर्फ 28 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

अभिषेक-हेड ने खेली तूफानी पारी

जवाब में खेलने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने महज 9.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के मुकाबला जीत लिया। अभिषेक शर्मा और ट्रेविड हेड ने 167 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। अभिषेक ने 267.85 की स्ट्राइक रेट से 28 गेंदों पर 8 चौके और 6 छक्के की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली। इसी तरह ट्रेविड हेड ने भी नाबाद पारी खेली। उन्होंने 296.66 की स्ट्राइक रेट से 30 गेंदों पर 8 चौके और 8 छक्के की मदद से 89 रन की पारी खेली। हालांकि, वे अपने शतक से चूक गए।

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article