अश्विन ने बताई बॉर्डर गावस्कर सीरीज में भारत की हार की वजह, हेड नहीं इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को बताया एक्स फैक्टर

Ravichandran Ashwin on Scott Boland: भारतीय क्रिकेट टीम को हाल ही में बॉर्डर गावस्कर सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस पर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है और ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ गेंदबाज को इसके पीछे की मुख्य वजह करार दे दिया है।

Ravichandran Ashwin on Scott Boland: भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि अगर स्कॉट बोलैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खेली गई सीरीज में नहीं खेलते तो भारत जीत सकता था। बोलैंड ने एडिलेड में दूसरे टेस्ट में जोश हेजलवुड की जगह ली थी, जो चोट के कारण बाहर हो गए थे। उन्होंने मैच में 5/105 के आंकड़े दर्ज किए, लेकिन हेजलवुड के फिट होने के बाद उन्हें ब्रिसबेन में तीसरे टेस्ट के लिए फिर से बाहर कर दिया गया।

Scott boland ap

स्कॉट बौलेंड (फोटो- AP)

हालांकि, हेजलवुड के एक और चोटिल होने का मतलब था कि बोलैंड को सीरीज के आखिरी दो टेस्ट खेलने का मौका मिला। उन्होंने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की 184 रन की जीत में छह विकेट चटकाते हुए अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। अपने शानदार प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए अश्विन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने शानदार सीरीज खेली, लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उन्हें संघर्ष करना पड़ा और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज जीत में बोलैंड की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया।

End of Feed
Latest News

Sonam Wangchuk: आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो रहे हैं सोनम वांगचुक? राजघाट में बापू को करेंगे नमन, फिर लौटे सकते हैं लद्दाख

CWG 2026: पाकिस्तानी मुक्केबाज रहमान के खिलाफ धुरंधर बने भारत के जादूमणि सिंह, मात देकर की प्री-क्वार्टर फाइनल में की एंट्री

देशभर में मानसून की मार! हिमाचल में 135 सड़कें बंद, ओडिशा में हाई अलर्ट, गुजरात में बाढ़ के बीच सेना बनी जीवनरक्षक

NEET Protest: छात्र प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई; CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ सुनेगी दलीलें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा दांव: लोकसभा में आज पेश होगा संशोधन विधेयक, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और सख्त सजा का प्रावधान