ओवर घटाने से नहीं, गिल ने सुझाया तरीका- कैसे बढ़ेगा वनडे क्रिकेट का रोमांच

टी20 की बढ़ती लोकप्रियता सीधा खामियाजा वनडे क्रिकेट को हुआ है जो फैंस के बीच उबाऊ बनता जा रहा है। ऐसे में इस फॉर्मेट में बदलाव की चर्चा चल रही है और इस क्रम में इसके ओवर में कटौती की बात की जा रही थी, लेकिन अब भारतीय कप्तान ने अलग उपाय सुझाया है।

पिछले कुछ सालों में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 की लोकप्रियता में गजब की बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर वनडे क्रिकेट को हुआ है जो धीरे-धीरे फैंस के लिए नीरस होता जा रहा है। ऐसे में आईसीसी इसे रोमांचक बनाने के लिए विचार कर रही है। 8-11 जुलाई के बीच हुए आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन में इसको लेकर बात की जानी थी। ऐसा कहा जा रहा था कि 50 ओवर के बदले इसे 40 ओवर का कर दिया जाएगा, लेकिन 11 जुलाई को संपन्न हुए सम्मेलन के बाद साफ हो गया कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। अब टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया है कि ओवर घटाने से इसमें बदलाव नहीं आएगा।

Team India

भारतीय टीम (साभार-X)

उन्होंने वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि इस फॉर्मेट को अधिक आकर्षक बनाने के लिए बाइलेटरल की बजाय ट्राई सीरीज या फिर 4 टीमों के बीच टूर्नामेंट आयोजित किए जाने चाहिए। इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले गिल ने कहा, ’’मुझे नहीं लगता कि वनडे को 40 ओवर का बनाया जाना चाहिए।’’

End of Feed