क्रिकेट

3 मैच की वनडे सीरीज से पहले खौफ में इंग्लैंड के कोच, सामने रख दी अनोखी विश (वीडियो)

इंग्लैंड व्हाइट बॉल टीम के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने 3 मैच की वनडे सीरीज से पहले एक अनोशी विश जाहिर कर दी है। अगर उनकी यह विश पूरी हो गई तो कप्तान शुभमन गिल और टीम इंडिया के लिए यह सीरीज आसान नहीं होगी।

Image

ब्रैंडन मैकुलम (साभार-ECB/BCCI)

इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में वापसी करने वाले विराट कोहली बल्ले से क्या कर सकते हैं, ये इंग्लैंड के कप्तान ही नहीं बल्कि कोच ब्रैंडन मैकुलम भी जानते हैं। यही कारण है कि विराट को लेकर उन्होंने एक ऐसी विश जाहिर कर दी है जिसे कोई भी भारतीय फैंस सुनना नहीं चाहेगी। इंजरी के कारण विराट अफगानिस्तान के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे और अब इंग्लैंड के खिलाफ वह पूरे जोश के साथ उतरने के लिए तैयार हैं।

ब्रैंडन मैकुलम ने रखी अनोखी विश

इस मुकाबले से पहले जब इंग्लैंड के व्हाइट बॉल क्रिकेट के कोच ब्रैंडन मैकुलम से विराट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जमकर उनकी तारीफ की। उन्होंने विराट के साथ अपने आरसीबी के दिनों को याद करते हुए कहा कि उनके साथ खेलना, मेरे लिए सम्मान की बात है। वह इस खेल के रियल रॉकस्टार हैं। वह जब मैदान पर होते हैं तो पूरे दिल से गेम खेलते हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने हंसते हुए एक विश मांगी। मैकुलम ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह चाहते हैं कि इस सीरीज में उनके रन नहीं बने। बाद में उन्होंने किंग को शुभकामना भी दी।

क्यों खास है विराट की वापसी

टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके विराट का पूरा फोकस अब एकमात्र फॉर्मेट वनडे पर है और पिछले कुछ वक्त से इस फॉर्मेट में उनका अलग अंदाज भी नजर आया है। साल 2025 से विराट ने इस फॉर्मेट में 68.5 की औसत से 16 पारी में 891 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक और 4 शतक जड़े हैं। इंग्लैंड के खिलाफ विराट के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने इस टीम के खिलाफ 38 पारी में 41.08 की औसत से 1397 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 10 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 122 रन है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article