क्रिकेट

India Playing XI: आकाश चोपड़ा ने पहले वनडे के लिए चुनी टीम इंडिया की दो प्लेइंग इलेवन, दूसरा है मजेदार

India Playing XI: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने पहले वनडे के लिए दो प्लेइंग इलेवन चुने हैं। उनके द्वारा चुना गया दूसरा प्लेइंग इलेवन काफी मजेदार है, जिसमें शिवम दुबे का नाम नहीं है। चलिए जानते हैं कि आकाश चोपड़ा ने किन नामों पर अपना दांव लगाया है।

Image

भारत की प्लेइंग इलेवन (साभार-x)

India Playing XI: टी20 सीरीज गंवाने के बाद अब टीम इंडिया वनडे में बदला लेने के लिए तैयार है। इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, क्योंकि जिस अनुभव की कमी टी20 साइड में दिख रही थी, अब वह नहीं दिखेगी। वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हो रही है तो गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के आने से लाइनअप मजबूत हो गई है।

ऐसे में पहले वनडे के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दो प्लेइंग इलेवन चुने हैं। इसके पीछे उन्होंने दलील दी है कि एक प्लेइंग इलेवन जो खेलेगी और दूसरा जिसे उनके अनुसार खिलाया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा होगा नहीं। पहले बात आकाश चोपड़ा के उस प्लेइंग इलेवन की करते हैं जो इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में खेल सकते हैं। आकाश के इस प्लेइंग इलेवन में तीन तेज गेंदबाज के अलावा 3 ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। ऑलराउंडर खिलाड़ियों में उन्होंने शिवम दुबे के अलावा अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी हैं।

आकाश चोपड़ा की प्लेइंग इलेवन जो खेलेगी-

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और गुरनूर ब्रार।

आकाश चोपड़ा ने जो दूसरी प्लेइंग इलेवन चुनी है या यूं कहें उनके पसंदीदा प्लेइंग इलेवन में शिवम दुबे का नाम नहीं है। इस प्लेइंग इलेवन में उन्होंने दो विकेटकीपर को जगह दी है। केएल राहुल के अलावा उन्होंने ईशान किशन को भी प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। इसके अलावा उन्होंने इस टीम में दो स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को चुना है। तेज गेंदबाज के तौर पर उन्होंने जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और गुरनूर ब्रार को चुना है।

आकाश चोपड़ा की पसंदीदा प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और गुरनूर ब्रार।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article