IND vs ENG: टीम इंडिया को दूसरे टी20 मुकाबले से पहले लगा डबल झटका, दो धाकड़ खिलाड़ी हुए चोटिल

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले से पहले करारा झटका लगा है। नीतीश रेड्डी चोट की वजह से सीरीज और रिंकू सिंह दूसरे और तीसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। दो नए खिलाड़ियों को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।

मुंबई: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के चेन्नई में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय खेमे से बुरी खबर आई है। टीम के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह और युवा ऑलराउंडर चोटिल हो गए हैं। रिंकू सिंह दूसरे और तीसरे मुकाबले के लिए अनुपलब्ध हैं जबकि नीतीश रेड्डी पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। नीतीश रेड्डी 24 जनवरी को चेन्नई में अभ्यास के दौरान चोटिल हुए थे वहीं रिंकू को पहले टी20 मुकाबले के दौरान चोट लगी थी।

Nitish Kumar Reddy Rinku singh

नीतीश कुमार रेड्डी और रिंकू सिंह (साभार BCCI)

शिवम दुबे और रमनदीप सिंह को मिला मौका

ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को 24 जनवरी को चेन्नई में अभ्यास के दौरान साइड स्ट्रेन हो गया था। इसके बाद वह मौजूदा 5 मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। रेड्डी आगे की देखभाल के लिए बेंगलुरु स्थिति बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे। वहीं 22 जनवरी को कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मैच के दौरान फील्डिंग करते समय रिंकू सिंह की पीठ में जकड़न (Back Spasm) आ गई थी। उनकी हालत में सुधार हो रहा है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट की करीबी से निगरानी कर रही है। रिंकू इस वजह से मौजूदा 5 मैचों की सीरीज के दूसरे और तीसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। रिंकू और नीतीश की जगह बीसीसीआई ने टीम इंडिया के साथ ऑलराउंडर शिवम दुबे और रमनदीप सिंह को जोड़ा है।

End of Feed